विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम बीसी खंडूड़ी का जाना हाल, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

Published: Tue, 21 Apr 2026 04:05 PM (IST)

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मैक्स अस्पताल देहरादून में भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी का हालचाल जाना। ...और पढ़ें

देहरादून स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (सेनि) की कुशलक्षेम पूछते  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

देहरादून स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (सेनि) की कुशलक्षेम पूछते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मैक्स अस्पताल देहरादून में भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (सेनि) की कुशलक्षेम जानी।

मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इस दौरान पूर्व सीएम खंडूड़ी की पुत्री और विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण भी मौजूद थीं।

मुख्यमंत्री धामी ने सीकर स्थित बाबा खाटू श्याम मंदिर में की पूजा-अर्चना

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को राजस्थान के सीकर जनपद में स्थित आस्था के प्रमुख केंद्र बाबा खाटू श्याम मंदिर पहुंचकर विधिवत दर्शन एवं पूजन किया। इस दौरान उन्होंने बाबा खाटू श्याम के श्रीचरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित किए। मुख्यमंत्री धामी ने इस अवसर पर बाबा श्याम से समस्त प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और उन्नति की कामना की। उन्होंने देवभूमि उत्तराखंड की निरंतर प्रगति, शांति और खुशहाली के लिए भी प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा खाटू श्याम जी की कृपा से समाज में सकारात्मक ऊर्जा और आस्था का संचार होता है।

यह भी पढ़ें- नारीशक्ति वंदन अधिनियम पर विशेष सत्र बुला सकती है धामी सरकार, पदयात्रा और सम्मेलन से विपक्ष को घेरने की तैयारी

यह भी पढ़ें- यमकेश्वर में श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए CM धामी, बोले- धर्म-ज्ञान से जीवन को मिलती सकारात्मक दिशा