खरगे की टिप्पणी पर भड़के सीएम धामी, कांग्रेस की राजनीति पर उठाए सवाल
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा प्रधानमंत्री मोदी के पिता पर की गई टिप्पणी की कड़ी ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, जागरण, देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पिता को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की कथित अभद्र टिप्पणी पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कड़ी आपत्ति जताई है।
इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट में मुख्यमंत्री ने कांग्रेस की राजनीतिक संस्कृति पर सवाल उठाते हुए कहा कि पार्टी की राजनीति जनहित के मुद्दों से भटककर व्यक्तिगत अपमान और मर्यादाओं के उल्लंघन तक सिमट गई है।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के परिवार को लेकर की जाने वाली टिप्पणियां राजनीतिक विरोध की मर्यादाओं के विपरीत हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पहले भी प्रधानमंत्री की माता को लेकर टिप्पणी कर चुकी है।
प्रधानमंत्री को ''''मौत का सौदागर'''' तथा ''''चायवाला'''' कहकर निशाना बनाया गया। मुख्यमंत्री ने सवाल उठाया कि कांग्रेस की राजनीति आखिर कब तक व्यक्तिगत टिप्पणियों के सहारे चलती रहेगी।
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस की चुनावी पराजयों का उल्लेख करते हुए भी निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस जनहित के मुद्दों पर आत्ममंथन करने के बजाय व्यक्तिगत टिप्पणियों को राजनीति का आधार बना रही है।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में राजनीतिक विरोध और आलोचना का अपना स्थान है, लेकिन किसी के माता-पिता और परिवार को निशाना बनाना किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं हो सकता।
यह भी पढ़ें- देहरादून में वरिष्ठजन जीवनसाथी परिचय सम्मेलनः अपने लिए वर-वधू ढूंढने पहुंचे कई राज्यों के 50 से 80 वर्ष तक के लोग
यह भी पढ़ें- देहरादून में कांग्रेस की न्याय यात्रा: कैंट और धर्मपुर विधानसभा में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और महंगाई पर सरकार को घेरा
