अंकिता की आत्मा को झकझोर कर अपनी राजनीति को जिंदा करने का प्रयास कर रही कांग्रेसः सीएम पुष्कर सिंह धामी
मुख्यमंत्री धामी ने अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर कांग्रेस की 'न्याय यात्रा' पर जोरदार पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि ...और पढ़ें
-1792941819653_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, जागरण देहरादून। कांग्रेस की ओर से अपनी न्याय यात्रा में अंकिता भंडारी हत्याकांड को मुद्दा बनाए जाने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस पर जोरदार पलटवार किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने तो न्याय कर दिया है।
अंकिता उत्तराखंड की बेटी थी, बहन थी। उसकी हत्या के तीनों आरोपित जेल में हैं और आजीवन कारावास भुगत रहे हैं। कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा कि आखिर कांग्रेस को न्यायालय और व्यवस्था किसी पर तो भरोसा होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अपनी पार्टी और राजनीति को जिंदा करने के लिए कांग्रेस बार-बार बेटी अंकिता की आत्मा को झकझोरने का काम कर रही है। साथ ही सवाल किया कि क्या कांग्रेस न्यायालय और व्यवस्था से स्वयं को बड़ा समझ रही है।
उन्होंने इंटरनेट मीडिया में प्रसारित आडियो के आलोक में नाम लिए बगैर भी कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि देहरादून में ऐसे आडियो आ रहे हैं, जिनमें बच्चियों को धमकाया जा रहा है। यह सवाल भी किया कि तंदूर कांड और जेनी कांड किसके समय में हुआ।
बता दें कि हाल में ही इंटरनेट मीडिया में एक आडियो प्रसारित हुआ, जिसमें चकराता क्षेत्र से कांग्रेस विधायक के भाई कथित तौर पर एक व्यक्ति को फोन पर धमकाते हुए सुने जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने यह आडियो सामने आने के बाद पीड़ित व्यक्ति की बेटी से फोन पर बात कर पूरी जानकारी लेने के साथ ही मामले की जांच के आदेश दिए थे।
यह भी पढ़ें- देहरादून में कांग्रेस की न्याय यात्रा: कैंट और धर्मपुर विधानसभा में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और महंगाई पर सरकार को घेरा
यह भी पढ़ें- देहरादून के बालावाला में आइटी पार्क से हजारों युवाओं को मिलेगा रोजगार, धामी सरकार ने केंद्र को भेजा प्रस्ताव
