सीएम धामी का कांग्रेस पर हमला, कहा- विकास से परेशान हैं 'नाराज फूफा'
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस नेताओं को 'नाराज फूफा' बताते हुए उन पर विकास, निवेश और रोजगार के अवसरों ...और पढ़ें
डिजिटल डेस्क, देहरादून। कांग्रेस के सभी नेता इन दिनों नाराज़ फूफा बने हुए हैं। प्रदेश में विकास का कोई काम हो, निवेश आए या युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर बनें, इन्हें हर अच्छी पहल से परेशानी होने लगती है।
कांग्रेस के नेताओं को ‘मियां’ ऐसे ही नहीं कहा गया है। जिनकी राजनीति लंबे समय तक परिवारवाद और तुष्टिकरण के इर्द-गिर्द घूमती रही, उन्हें आज पारदर्शिता, सुशासन और विकास की राजनीति रास नहीं आ रही है।
प्रदेश में निवेश और रोजगार के नए अवसर सृजित करने के लिए UIIDB का गठन किया गया है। कांग्रेस के समय जमीनें बिकती थीं, आज हर व्यवस्था पारदर्शी है। हमारी सरकार ने 13 हजार एकड़ से अधिक सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया, लेकिन कांग्रेस के नेताओं ने तब इस पर एक शब्द तक नहीं बोला।
