विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CM धामी ने नववर्ष के कैलेंडर का किया विमोचन, बोले- यह योजनाओं और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम

Published: Mon, 12 Jan 2026 05:46 PM (IST)

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड सरकार के नववर्ष 2026 के कैलेंडर का विमोचन किया। उन्होंने इसे राज्य सरकार की ...और पढ़ें

मुख्यमंत्री आवास में सूचना विभाग,की ओर से प्रकाशित नववर्ष 2026 के आधिकारिक कैलेंडर का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधिवत विमोचन किया।

मुख्यमंत्री आवास में सूचना विभाग,की ओर से प्रकाशित नववर्ष 2026 के आधिकारिक कैलेंडर का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधिवत विमोचन किया।

HighLights

  1. मुख्यमंत्री धामी ने 2026 नववर्ष कैलेंडर का विमोचन किया।

  2. कैलेंडर सरकारी योजनाओं, उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएगा।

  3. यह उत्तराखंड की विकास यात्रा, जनसेवा का महत्वपूर्ण दस्तावेज।

राज्य ब्यूरो, जागरण देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में सूचना विभाग, उत्तराखंड सरकार की ओर से प्रकाशित नववर्ष 2026 के आधिकारिक कैलेंडर का विधिवत विमोचन किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कैलेंडर के आकर्षक स्वरूप, उत्कृष्ट मुद्रण गुणवत्ता एवं विषयवस्तु की सराहना करते हुए कहा कि यह कैलेंडर राज्य सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों तथा जनकल्याणकारी नीतियों के साथ-साथ सरकार द्वारा लिए गए ऐतिहासिक एवं दूरदर्शी निर्णयों को प्रभावी ढंग से जनमानस तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सूचना विभाग की ओर से प्रकाशित यह कैलेंडर केवल तिथियों का संकलन नहीं है, बल्कि यह उत्तराखंड की विकास यात्रा, प्रशासनिक प्रतिबद्धता एवं जनसेवा के संकल्प को दर्शाने वाला महत्वपूर्ण दस्तावेज है।

कैलेंडर के माध्यम से राज्य सरकार के निरंतर प्रयासों को एक सुसंगठित एवं रचनात्मक रूप में प्रस्तुत किया गया है, जो आमजन के लिए जानकारीपूर्ण एवं प्रेरणादायी सिद्ध होगा।

मुख्यमंत्री ने सूचना विभाग की टीम को इस उत्कृष्ट प्रकाशन के लिए बधाई देते हुए कहा कि विभाग ने सदैव सरकार और जनता के बीच सेतु की भूमिका निभाई है।

उन्होंने अपेक्षा व्यक्त की कि भविष्य में भी सूचना विभाग नवीन तकनीकों, रचनात्मक सोच और नवाचार के साथ जनहितकारी सूचनाओं का व्यापक एवं प्रभावी प्रसार करता रहेगा, ताकि सरकार की योजनाओं और नीतियों की सही जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँच सके।

इस अवसर पर अपर सचिव सूचना बंशीधर तिवारी, उपनिदेशक सूचना मनोज श्रीवास्तव एवं उत्तराखंड मीडिया सलाहकार समिति के अध्यक्ष गोविन्द सिंह उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें- समान नागरिक संहिता : विवाह पंजीकरण में हुई 24 गुना वृद्धि, सीएम धामी ने दूसरे राज्यों के लिए पेश की मिसाल

यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय युवा दिवस : सीएम धामी बोले- स्वामी विवेकानंद ने भारत की सांस्कृतिक चेतना को जगाया