सीएम धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के भाई के निधन पर दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई बृजमोहन सिंह रावत के निधन पर गहरा ...और पढ़ें
-1793871853156_m.webp)
HighLights
मुख्यमंत्री धामी ने बृजमोहन रावत के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया।
देहरादून में दिवंगत बृजमोहन रावत को मुख्यमंत्री ने श्रद्धांजलि दी।
शोक संतप्त परिजनों से मिलकर मुख्यमंत्री ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
डिजिटल डेस्क, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और लोकसभा सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई स्वर्गीय बृजमोहन सिंह रावत के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। सीएम धामी देहरादून स्थित डिफेंस कॉलोनी पहुंचे, जहां उन्होंने दिवंगत बृजमोहन सिंह रावत की पार्थिव देह पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की और अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहने की शक्ति और धैर्य प्रदान करें।
देहरादून में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं माननीय लोकसभा सांसद श्री @tsrawatbjp जी के बड़े भाई बृजमोहन सिंह रावत जी के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। https://t.co/rCY6BlybiL
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) November 5, 2026