अर्जी हुई मंजूर: दुल्हन शर्मिला की ससुराल तक बनेगी सड़क, CM धामी ने विभाग को जारी किए आदेश
दुल्हन शर्मिला की 18 किलोमीटर पैदल यात्रा के बाद उदांवा गांव तक सड़क बनाने की मांग मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ...और पढ़ें

HighLights
दुल्हन शर्मिला ने 18 किमी पैदल चलकर ससुराल पहुंची।
मुख्यमंत्री धामी ने उदांवा गांव तक सड़क बनाने का आदेश दिया।
ग्रामीणों को अब सड़क निर्माण की पहल की उम्मीद जगी।
राज्य ब्यूरो, देहरादून। जौनसार-बावर के उदांवा गांव तक सड़क पहुंचाने की मांग अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तक पहुंच गई है। बुल्हाड़ गांव से बरात लेकर 18 किलोमीटर दुर्गम रास्ते पर पैदल चलकर ससुराल पहुंची दुल्हन शर्मिला की गुहार का मुख्यमंत्री ने संज्ञान ले लिया है।
सड़क सुविधा से वंचित गांव की परेशानी सामने आने के बाद अब ग्रामीणों को सड़क निर्माण की दिशा में पहल होने की उम्मीद है। चकराता तहसील के बुल्हाड़ गांव की शर्मिला का विवाह उदांवा गांव के अनिल के साथ हुआ।
दुल्हन को पैदल तय करना पड़ा था सफर
मंगलवार को विवाह के बाद वह पारंपरिक रीति-रिवाज के तहत बरात लेकर ससुराल के लिए रवाना हुईं। सड़क नहीं होने के कारण उन्हें बरातियों के साथ करीब 18 किलोमीटर का दुर्गम रास्ता पैदल तय करना पड़ा।
यह भी पढ़ें- पश्चिमी हिमालय में किंग कोबरा का गढ़ बना नैनीताल, 2300 मीटर की ऊंचाई पर बना रहा पनाहगाह
चार घंटे के इस सफर के दौरान शर्मिला ने मुख्यमंत्री से उदांवा तक मोटर मार्ग बनवाने की गुहार लगाई। यह मामला ‘दैनिक जागरण’ में प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद मुख्यमंत्री धामी तक पहुंचा। सीएम ने ग्रामीण निर्माण विभाग को सड़क का निर्माण कराने के आदेश दिए हैं।
