विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CM पुष्कर सिंह धामी से मिले BKTC अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी, चारधाम यात्रा तैयारियों पर की चर्चा

Published: Fri, 17 Apr 2026 11:02 PM (IST)

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने मुख्यमंत्री धामी से चारधाम यात्रा की तैयारियों पर चर्चा की।

श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शासकीय आवास पर भेंट की।

श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शासकीय आवास पर भेंट की।

HighLights

  1. बीकेटीसी अध्यक्ष ने सीएम धामी को तैयारियों से अवगत कराया

  2. श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित और सुगम यात्रा सुनिश्चित की जा रही है

  3. अस्थायी कर्मचारियों के वेतन वृद्धि और ईपीएफ पर चर्चा हुई

राज्य ब्यूरो, देहरादून। चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने शुक्रवार देर शाम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके शासकीय आवास पर भेंट की।

इस दौरान उन्होंने बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में चल रही व्यवस्था की विस्तृत जानकारी दी। बीकेटीसी अध्यक्ष ने बताया कि कपाट खुलने से पहले सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को सुगम और सुरक्षित यात्रा का अनुभव मिल सके।

उन्होंने अस्थायी कर्मचारियों के वेतन वृद्धि और ईपीएफ सुविधा जैसे महत्वपूर्ण निर्णयों से भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

बैठक में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज भी मौजूद रहे। चर्चा के दौरान यात्रा व्यवस्था, सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य आवश्यक इंतजामों पर विस्तार से मंथन किया गया।

द्विवेदी ने बताया कि यात्रा मार्गों पर साफ-सफाई, आवास, पेयजल और दर्शन व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

गौरतलब है कि इस वर्ष 19 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ चारधाम यात्रा की शुरुआत होगी, जबकि 22 अप्रैल को केदारनाथ और 23 अप्रैल को बदरीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें- चारधाम यात्रा अब होगी और सुरक्षित, मिलेगी रियल-टाइम मौसम व मार्ग की जानकारी

यह भी पढ़ें- चारधाम यात्रा: पहले दिन हुए 2,713 आफलाइन पंजीकरण, शनिवार को बसों को CM धामी दिखाएंगे हरी झंडी