मुख्यमंत्री धामी ने किया जसपाल राणा की प्रेरणादायक पुस्तक 'मेवरिक जसपाल' का विमोचन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निशानेबाज जसपाल राणा के जीवन पर आधारित पुस्तक 'मेवरिक जसपाल' का विमोचन किया। उन्होंने कहा ...और पढ़ें
-1791653446774_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, जागरण, देहरादून। भारतीय निशानेबाजी को नई पहचान दिलाने वाले उत्तराखंड के प्रसिद्ध निशानेबाज स्वर्गीय जसपाल राणा के खेल जीवन, संघर्ष और उपलब्धियों को अब पुस्तक के माध्यम से सामने लाया गया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जसपाल राणा की खेल उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि राणा ने प्रतिभा, कठिन परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर भारतीय निशानेबाजी में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनकी उपलब्धियों ने देश के साथ उत्तराखंड का गौरव भी बढ़ाया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में ‘मेवरिक जसपाल: द मैन हू चेंजड इंडियन शूटिंग’ पुस्तक का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि जसपाल राणा का जीवन युवाओं को लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने और निरंतर अभ्यास के माध्यम से सफलता हासिल करने की प्रेरणा देता है।
खेल के प्रति उनका समर्पण और उत्कृष्ट प्रदर्शन युवा खिलाड़ियों के लिए अनुकरणीय है। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि इस पुस्तक के माध्यम से पाठकों को जसपाल राणा के जीवन के विभिन्न पहलुओं, उनके संघर्ष और खेल जगत में योगदान को जानने का अवसर मिलेगा।
विशेषकर युवा खिलाड़ी उनके अनुभवों से प्रेरणा लेकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित होंगे। उन्होंने इस पुस्तक के प्रकाशन के प्रयास के लिए जसपाल राणा के परिवारजनों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर जसपाल राणा की पत्नी रीना राणा, पुत्र युवराज राणा और पुत्री देवांशी राणा उपस्थित रहे।
