मुख्यमंत्री धामी ने 'मन की बात' को बताया राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री के 'मन की बात' कार्यक्रम का 140वां संस्करण सुना।
-1795972619553_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, जागरण, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को राजकीय दून मेडिकल कालेज, पटेलनगर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 140वां संस्करण सुना।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मन की बात’ देशवासियों को सामाजिक सरोकारों से जोड़ने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करने का सशक्त माध्यम बन चुका है।
कार्यक्रम के जरिये देश के विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे नवाचारों, जनसेवा के कार्यों और प्रेरणादायी प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल रही है।
प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम में नशामुक्ति, स्वस्थ जीवनशैली, साइबर सुरक्षा, जनसेवा तथा कला एवं संस्कृति के संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नशामुक्त समाज का निर्माण केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि इसके लिए व्यापक जनजागरूकता और समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता जरूरी है। युवाओं को नशे से दूर रखने और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना सामूहिक जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज ही सशक्त राष्ट्र की आधारशिला है। स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में चिकित्सकों और चिकित्सा शिक्षा से जुड़े विद्यार्थियों की महत्वपूर्ण भूमिका है।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से प्रधानमंत्री के संदेशों को व्यवहार में उतारने और सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए प्रदेश एवं राष्ट्र की प्रगति में योगदान देने का आह्वान किया।
यह भी पढ़ें- सीएम धामी ने उत्तराखंड लोक विरासत 2026 में किया प्रतिभाग, लोक संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन का किया आह्वान
यह भी पढ़ें- सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सुना प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 140वां संस्करण