विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CM Dhami Ayodhya Visit: कल कैबिनेट संग अयोध्या जाएंगे CM धामी, श्रीराम के करेंगे दर्शन; इस वजह से पहले जाना हुआ था कैंसल

Published: Mon, 19 Feb 2024 09:12 PM (IST)

CM Dhami Ayodhya Visit मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) का पहले दो फरवरी को कैबिनेट के साथ ...और पढ़ें

कल कैबिनेट संग अयोध्या जाएंगे CM धामी
कल कैबिनेट संग अयोध्या जाएंगे CM धामी

राज्य ब्यूरो, देहरादून। CM Dhami Ayodhya Visit:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार (20 फरवरी) को अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ अयोध्या धाम (Ayodhya Dham) में भगवान श्रीरामलला (Lord Ram) के दर्शन करेंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) का पहले दो फरवरी को कैबिनेट के साथ अयोध्या (Ayodhya) जाने का कार्यक्रम था, लेकिन तब वहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए इसे स्थगित कर दिया गया था। अब मंगलवार को मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) कैबिनेट के साथ अयोध्या जा रहे हैं। 

20 फरवरी को अयोध्या पहुंचेंगे सीएम धामी

मंत्रिमंडल संग सीएम धामी 20 फरवरी की सुबह सवा ग्यारह बजे अयोध्या धाम (Ayodhya Dham) पहुंचेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिमंडल के सदस्य श्रीराम मंदिर (Ram Mandir) में जाकर भगवान श्रीरामलला के दर्शन करेंगे। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल (Cabinet Minister Prem Chand Agrawal) ने बताया कि मुख्यमंत्री समेत सभी मंत्री शाम को पांच बजे देहरादून (Dehradun) लौट आएंगे।

यह भी पढ़ें-

मुख्यमंत्री धामी ने Uttarakhand में 'हिमालयन बास्केट' का किया शुभारंभ, कहा- चंपावत को आदर्श बनाना हमारा संकल्प