मुख्यमंत्री धामी का विपक्ष पर हमला, कहा- महिला आरक्षण पर कांग्रेस की मानसिकता उजागर
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नारीशक्ति वंदन अधिनियम पर विपक्ष, खासकर कांग्रेस, को घेरा। उन्होंने कहा कि विधेयक पारित न होने देना महिला विरोधी मानसिकता दर्शाता है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।
HighLights
मुख्यमंत्री धामी ने नारीशक्ति वंदन अधिनियम पर विपक्ष को घेरा
कांग्रेस पर महिला विरोधी मानसिकता उजागर करने का आरोप लगाया
विधेयक को महिलाओं के राजनीतिक सशक्तीकरण का अहम कदम बताया
राज्य ब्यूरो, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नारीशक्ति वंदन अधिनियम को लेकर विपक्ष पर तीखा हमला बोला है।
उन्होंने शासकीय आवास पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन को सुनने के बाद कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने महिला आरक्षण से जुड़े संविधान संशोधन को पारित नहीं होने देकर अपनी महिला विरोधी मानसिकता उजागर की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह विधेयक महिलाओं के राजनीतिक सशक्तीकरण की दिशा में एक अहम कदम था, लेकिन इसका विरोध करना नारीशक्ति के अधिकारों के साथ अन्याय है।
उन्होंने सदन में विधेयक गिरने के बाद विपक्षी नेताओं द्वारा जश्न मनाने को दुर्भाग्यपूर्ण और संवेदनहीन करार दिया।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि देश की मातृशक्ति इस अपमान को स्वीकार नहीं करेगी और आने वाले समय में लोकतांत्रिक तरीके से इसका जवाब देगी।
यह भी पढ़ें- ऋषिकेश: मुख्यमंत्री धामी ने परमार्थ निकेतन में किया गंगा पूजन, सनातन मूल्यों पर दिया जोर
यह भी पढ़ें- ऋषिकेश में सीएम धामी ने किया चारधाम यात्रा का शुभारंभ, यात्री बसों को दिखाई हरी झंडी
यह भी पढ़ें- सीएम धामी का विपक्ष पर हमला: बोले- नारी शक्ति वंदन अधिनियम रोकना महिलाओं का अपमान
