विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 06, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुख्यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी बोले- मोदी के पीएम बनने से आमजन का धर्म के प्रति रूझान बढ़ा

By Sunil NegiEdited By:
Published: Sat, 06 Nov 2021 10:14 PM (IST)Updated: Sat, 06 Nov 2021 10:33 PM (IST)

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से धर्म के प्रति आमजन का ...और पढ़ें

मुख्यमंत्री ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से धर्म के प्रति आमजन का रुझान बढ़ा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से धर्म के प्रति आमजन का रुझान बढ़ा है।

जागरण संवाददाता, हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से धर्म के प्रति आमजन का रुझान बढ़ा है। शुक्रवार को केदारनाथ में प्रधानमंत्री ने करीब 400 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। साथ ही आदि गुरु शंकराचार्य के समाधिस्थल और प्रतिमा का अनावरण किया। पहले लोग ऐसे धार्मिक आयोजन से दूर रहते थे।

पीएम मोदी के कार्यकाल में जितना धार्मिक स्थलों का विकास हुआ है उतना पहले नहीं हुआ। पीएम मोदी ने एक विजन के रूप में जो मैप बनाया है वह अब धरातल पर उतर रहा है। कहा कि सरकार देवस्थानम बोर्ड पर शीघ्र फैसला लेगी। इसे लेकर बनायी गयी कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद सबकी राय और सभी को सुनने और अपने सभी लोग से चर्चा बाद निर्णय लिया जाएगा।

शनिवार को कनखल में जगद्गुरु आश्रम पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जगदगुरु स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद लेने के बाद मीडिया से संक्षिप्त बातचीत में यह बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि केदारपुरी पूरी तरह से बदल चुकी है। तीर्थ पुरोहितों के आवास, श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षाघाट बनाए गए हैं। पहले पहाड़ों में रेल जाना एक सपना था। पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व में यह सपना पूरा होता दिख रहा है। ऋषिकेश से कर्णप्रयाग तक रेल पहुंचाने की जोर शोर से कवायद चल रही है। एक दर्जन स्टेशन और 18 टनल बनायी जा रही हैं। टनकपुर-बागेश्वर 154 किमी रेल परियोजना को भी मंजूरी मिल चुकी है। आसन्न विधानसभा चुनाव को लेकर सीएम धामी ने कहा कि सरकार वही है। नीतियां भी वही हैं केवल चेहरा बदल गया है। पूरी पार्टी एक साथ चुनाव लड़ेगी। पार्टी ने अबकी बार 60 पार का जो नारा दिया है उसे संगठन के साथ मिलकर धरातल पर उतारा जाएगा।

21 नवंबर को आचार्यश्री पहुंचेंगे मुख्यमंत्री निवास पर

जैन मंदिर में मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर ङ्क्षसह धामी ने आचार्यश्री से आग्रह किया कि वह विहार के दौरान उनके निवास देहरादून पधारे। इस पर आचार्यश्री ने सहर्ष स्वीकृति प्रदान की। बताया कि वह आगामी 21 नवंबर को मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे।

यह भी पढ़ें:-उत्तराखंड महोत्सव के रूप में मनाया जाएगा राज्य स्थापना दिवस, सात दिनों तक गांव से लेकर राजधानी तक होंगे कार्यक्रम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।