विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 13, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुख्यमंत्री धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कौशिक करेंगे 25 जुलाई से जिलों में प्रवास

By Sunil NegiEdited By:
Published: Tue, 13 Jul 2021 10:10 PM (IST)

भाजपा सरकार और संगठन पूरी तरह मोर्चे पर डटने जा रहे हैं। इस कड़ी में 25 जुलाई से मुख्यमंत्री पुष्कर ...और पढ़ें

मुख्यमंत्री धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कौशिक करेंगे 25 जुलाई से जिलों में प्रवास।
मुख्यमंत्री धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कौशिक करेंगे 25 जुलाई से जिलों में प्रवास।

राज्य ब्यूरो, देहरादून। राज्य में विधानसभा चुनाव अब बस कुछ ही महीने दूर हैं। लिहाजा भाजपा सरकार और संगठन पूरी तरह मोर्चे पर डटने जा रहे हैं। इस कड़ी में 25 जुलाई से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सभी 13 जिलों और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में प्रवास कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे। इनके अलावा सभी मंत्री 252 मंडलों में जन संवाद के जरिये जन समस्याओं का समाधान करेंगे।

भाजपा के मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि चिंतन शिविर में लिए गए निर्णय और तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, पार्टी पदाधिकारी जिलों में प्रवास और जन संवाद कर जनता की समस्याओं का निराकरण करेंगे। प्रवास का कार्यक्रम 25 जुलाई से 24 अगस्त तक चलेगा। इसी दौरान मंत्री और विधायक भी प्रवास कार्यक्रम के तहत जन संवाद करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी भी प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष के दौरे को लेकर कार्यक्रम तय किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व में निर्धारित कार्यक्रमों में भी वह शामिल होंगे। पार्टी जिलाध्यक्षों और वरिष्ठ पदाधिकारियों को इस बारे में जानकारी दे दी गई है।

---------------------- 

मुख्यमंत्री कार्यालय में तीन जनसंपर्क अधिकारी तैनात

शासन ने मुख्यमंत्री कार्यालय में तीन जनसंपर्क अधिकारियों की तैनाती की है। सचिव सचिवालय प्रशासन भूपाल सिंह मनराल द्वारा जारी आदेश के अनुसार राजेश सेठी, मुलायम सिंह रावत और सत्यपाल सिंह को कार्यालय में जनसंपर्क अधिकारी के रूप में तैनात किया है। इसके लिए अस्थायी निसंवर्गीय पद सृजित किए गए हैं। इनकी तैनाती 28 फरवरी अथवा मुख्यमंत्री के कार्यकाल तक के लिए की गई है।

यह भी पढ़ें:- उत्‍तराखंड कांग्रेस : हाईकमान के सामने दिग्गजों को साधने की चुनौती

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।