Move to Jagran APP

आश्रम में गिरने से स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज चोटिल

परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज आश्रम में अचानक गिर जाने से चोटिल हो गए। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में उनका उपचार किया गया।

By Sunil NegiEdited By: Published: Fri, 11 Aug 2017 05:15 PM (IST)Updated: Fri, 11 Aug 2017 09:02 PM (IST)
आश्रम में गिरने से स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज चोटिल
आश्रम में गिरने से स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज चोटिल

ऋषिकेश, [जेएनएन]: परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज आश्रम में अचानक गिर जाने से चोटिल हो गए। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में उनका उपचार किया गया। उनके दाएं हाथ की कलाई में फ्रैक्चर हुआ है। चिकित्सकों ने उन्हें आराम की सलाह दी है। 

loksabha election banner

परमार्थ के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज गुरुवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। गुरुवार को ही दोपहर करीब एक बजे वह आश्रम लौट आए। यहां लौटने पर ऋषिकुमारों ने उनका स्वागत किया। जिसके बाद वह अपने कक्ष में चले गए। बाहर कुटिया में कुछ श्रद्धालु मिलने आए थे। 

जिनसे मिलने के लिए जब वह कक्ष से बाहर आए तो उनका पांव अचानक फिसल गया। सिर को चोट से बचाने के लिए उनका हाथ जमीन से टकराया। स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज को एम्स ऋषिकेश के अस्थि रोग विभाग में ले जाया गया। जहां परीक्षण के बाद चिकित्सकों ने उनके दाहिने हाथ की कलाई में फ्रैक्चर और जोड़ के खिसकने की जानकारी दी। 

चिकित्सकों ने अभी कच्चा प्लास्टर बांधकर उन्हें आराम की सलाह दी है। स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि हाथ में अंदरूनी चोट आई है। इसमें चिंता की कोई बात नहीं है। वह मेदांता हास्पिटल के चिकित्सकों की भी सलाह ले रहे हैं।

यह भी पढ़ें: स्वामी चिदानंद सरस्वती को न्यूयार्क में किया गया सम्मानित 

यह भी पढ़ें: मां गंगा को 1100 कमल के पुष्प चढ़ाकर गंगा की निर्मलता का लिया संकल्प


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.