विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 03, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विकासनगर: तेजी से आ रही बाइक ने कार को मारी टक्‍कर, गंभीर रूप से घायल हुए छत्‍तीसगढ़ के दो छात्र, एक की मौत

By Sumit KumarEdited By:
Published: Sun, 03 Apr 2022 01:06 PM (IST)

संजय श्रीवास्तव पुत्र शेखर श्रीवास्तव निवासी कोंडा छत्तीसगढ़ की मौत हो गई। जबकि रेफर के बाद प्रियांशु जायसवाल पुत्र मनोज ...और पढ़ें

सहसपुर की तरफ से तेज गति से आ रही बाइक ने कार को टक्‍कर मार दी
सहसपुर की तरफ से तेज गति से आ रही बाइक ने कार को टक्‍कर मार दी

जागरण संवाददाता, विकासनगर: विकासनगर के सेलाकुई बाजार पेट्रोल पंप के पास सहसपुर की तरफ से तेज गति से आ रही बाइक ने कार को टक्‍कर मार दी। जिससे दोनों वाहनों में आग लग गई। वहीं, बाइक सवार गंभीर सवार छत्‍तीसगढ़ निवासी दोनों छात्रों को निजी वाहन से सुभारती अस्‍पताल ले जाया गया, जिसमें से संजय श्रीवास्तव पुत्र शेखर श्रीवास्तव निवासी कोंडा छत्तीसगढ़ की मौत हो गई। जबकि रेफर के बाद प्रियांशु जायसवाल पुत्र मनोज जायसवाल निवासी वैकुंड पुर छत्तीसगढ़ का इलाज सिनर्जी में चल रहा है। दोनों डीबीएस कालेज सेलाकुई में बीबीए द्वितीय वर्ष के छात्र थे।

दमकल कर्मियों ने बुझाई आग

टक्‍करलगने के कारण बाइक में आग लग गई थी जिस कारण बाइक और कार दोनों जल गए। मौके पर फायर सर्विस को बुलाकर आग बुझा दी गई।

टेंपो चालक की सड़क हादसे में मौत

भगवानपुर: भगवानपुर के रायपुर औद्योगिक क्षेत्र के पास शनिवार की देर रात टेंपो चालक की सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया गया कि सवारी बैठाने के दौरान ट्रक की चपेट में आने से हादसा हुआ है। टेंपो चालक भगवानपुर के रायपुर औद्योगिक क्षेत्र चौक से सवारी बैठाकर रुड़की की ओर जा रहा था। सवारी बैठाने के दौरान पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। जिसमे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल जाहिद निवासी किशनपुर को रुड़की सिविल अस्पताल भिजवाया, जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

ट्रेन से कटकर युवक ने दी जान

हरिद्वार: मनसा देवी मंदिर के नीचे सुरंग के पास एक युवक ने रेलवे ट्रैक पर सिर रखकर आत्महत्या कर ली। ट्रेन आने पर युवक का सिर धड़ से अलग हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। फिलहाल शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

शुक्रवार रात रेलवे लाइन पर एक शव होने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रेन आने से पहले युवक रेलवे लाइन के किनारे खड़ा था। जैसे ही ट्रेन आई, उसने अपना सिर ट्रैक पर रख दिया। पुलिस ने शव की शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। शहर कोतवाल राकेंद्र कठैत ने बताया कि युवक की उम्र लगभग 40 वर्ष है। उसकी शिनाख्त के लिए जनपद के सभी थाना कोतवाली और आसपास के जिलों में फोटो भेजे गए हैं।

यह भी पढ़ें- ऋषिकेश में हरियाणा का युवक गंगा में डूबा, एसडीआरएफ और जल पुलिस की टीम ने चलाया सर्च अभियान