Move to Jagran APP

सरोगेट मदर बनने के नाम पर ढाई लाख रुपये हड़पे

पुलिस ने सरोगेट मां बनने के नाम पर मजबूर लोगों से धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है।

By Sunil NegiEdited By: Published: Sun, 15 Jul 2018 11:56 AM (IST)Updated: Tue, 17 Jul 2018 05:16 PM (IST)
सरोगेट मदर बनने के नाम पर ढाई लाख रुपये हड़पे
सरोगेट मदर बनने के नाम पर ढाई लाख रुपये हड़पे

ऋषिकेश, [जेएनएन]: सरोगेट मां बनने के नाम पर मजबूर लोगों से धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को पुलिस ने पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है। महिला ऋषिकेश की एक दंपती को लाखों का चूना लगा कर पश्चिम बंगाल में जा कर छुप गई थी।

loksabha election banner

ऋषिकेश थाना क्षेत्र निवासी एक दंपती ने बीती छह मार्च 2018 को ऋषिकेश कोतवाली में तहरीर दी थी। उनका कहना था कि शादी के कई साल बाद भी उनकी कोई संतान नहीं हुई, जिसके बाद उन्होंने अपनी पत्नी के साथ सलाह-मशविरा कर सरोगेसी विधि द्वारा संतान प्राप्त करने पर विचार किया। 

जुलाई 2014 में उन दोनों की मुलाकात एक महिला से हुई, जिसने सरोगेसी विधि के जरिए उन्हें बच्चा देने की बात कही। दंपती ने बताया कि इसकी एवज में महिला ने उनसे ढाई लाख रुपये मांगे। आरोप है कि मेरठ के एक टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर में भ्रूण प्रत्यारोपण के बाद उक्त महिला के समस्त इलाज, खान-पान, रहन-सहन और दवा आदि का प्रबंध दंपती द्वारा अलग से किया गया। गर्भधारण के तीन माह बाद उक्त महिला का अल्ट्रासाउंड कराया गया तो पता चला कि उसके गर्भ में एक नहीं बल्कि दो भ्रूण जीवित अवस्था में हैं। 

महिला को जब इसका पता चला तो उसने एक भ्रूण दंपती को देने की बात कही। मगर, कुछ समय बाद महिला की नीयत बदल गई और वह बिना कुछ बताए अचानक गायब हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी उक्त महिला का कोई पता नहीं चल पाया। जब उसके मोबाइल पर संपर्क किया गया तो महिला ने बताया कि उसकी एक ही संतान पैदा हुई, दूसरी संतान मृत निकली, इसलिए वह अपनी संतान दंपती को नहीं देगी। 

इस मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपित महिला के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन के लिए एसटीएफ की भी मदद ली। जिसके बाद पुलिस ने 11 जुलाई को उक्त महिला को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर लिया गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि महिला सरोगेसी मां बनने के नाम पर कुछ अन्य लोगों से भी धोखाधड़ी कर चुकी है। इस पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने शनिवार को आरोपित महिला को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें: जमीन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला आरोपित गिरफ्तार

यह भी पढ़ें: केंद्रीय कर्मचारी बन होटल को लगाया 2.20 लाख का चूना

यह भी पढ़ें: झाड़-फूंक के नाम पर महिला से एक लाख हड़पने वाला तांत्रिक गिरफ्तार


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.