Move to Jagran APP

भाजपा विधायक पर आरोप लगाने वाली महिला के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल, पढ़ि‍ए पूरी खबर

भाजपा विधायक महेश नेगी पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला के खिलाफ दर्ज ब्लैकमेलिंग के मुकदमे में पुलिस ने आरोप पत्र दाखिल कर दिया है। यह मुकदमा विधायक की पत्नी ने नेहरू कॉलोनी थाने में दर्ज कराया था।

By Sunil NegiEdited By: Published: Tue, 17 Nov 2020 09:51 AM (IST)Updated: Tue, 17 Nov 2020 09:51 AM (IST)
भाजपा विधायक पर आरोप लगाने वाली महिला के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल, पढ़ि‍ए पूरी खबर
भाजपा विधायकपर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला के खिलाफ दर्ज पुलिस ने आरोप पत्र दाखिल कर दिया है।

देहरादून, जेएनएन। द्वाराहाट विधानसभा से भाजपा विधायक महेश नेगी पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला के खिलाफ दर्ज ब्लैकमेलिंग के मुकदमे में पुलिस ने आरोप पत्र दाखिल कर दिया है। यह मुकदमा विधायक की पत्नी ने नेहरू कॉलोनी थाने में दर्ज कराया था। दूसरी ओर महिला की ओर से विधायक पर लगाए दुष्कर्म के आरोपों की जांच अभी विशेष जांच शाखा (एसआइएस) कर रही है।

loksabha election banner

13 अगस्त को विधायक की पत्नी रीता नेगी ने नेहरू कॉलोनी थाने में तहरीर दी थी कि अल्मोड़ा जिले में एक महिला उनके पड़ोस में रहती है। महिला व उसके स्वजन समस्याओं को लेकर उनके आवास पर आते रहते थे। महिला की शादी शामली उत्तर प्रदेश के एक व्यक्ति से हुई, जो कि सेना में है। महिला का कुछ समय बाद ही अपने पति से विवाद हो गया। इसके बाद उसने विधायक से बात करनी शुरू कर दी। नौ अगस्त 2020 को आरोपित महिला ने विधायक के बेटे को फोन किया और विधायक की पत्नी से बात करवाने को कहा। महिला ने विधायक की पत्नी से कहा कि उसके विधायक के साथ संबंध रहे हैं और उनसे एक बच्चा भी है। अगर पैसों की डिमांड पूरी नहीं की तो वह दुष्कर्म के झूठे केस में फंसा देगी।

महिला ने विधायक की पत्नी को देहरादून में आकर मिलने को कहा। 10 अगस्त को महिला ने विधायक की पत्नी के साथ घंटाघर स्थित एक रेस्टोरेंट में मुलाकात की। इस दौरान महिला ने केस रफा-दफा करने के लिए पांच करोड़ रुपये की मांग की। इस पर विधायक की पत्नी ने इतनी बड़ी रकम देने में असमर्थता जताई। दूसरे दिन महिला ने धर्मपुर स्थित एक रेस्टोरेंट में मिलने को कहा और वहां फिर से पांच करोड़ रुपये की मांग की। आरोप है कि महिला ने खुद का घर अजबपुर कलां में बताते हुए वाट्सएप पर भी पैसों की डिमांड की। विधायक ने जब आरोपित महिला से बात करनी चाही तो महिला ने फोन नहीं उठाया। इस मामले में पुलिस ने महिला सहित उसके पति, भाभी व मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। सीओ सदर अनुज कुमार ने बताया कि विधायक पर आरोप लगाने वाली महिला के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया गया है।

यह भी पढ़ें: चौबट्टाखाल में छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश और जानलेवा हमले का आरोपित चढ़ा पुलिस के हत्थे


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.