Move to Jagran APP

Chardham Yatra 2022 : फिर धंसा यमुनोत्री हाईवे, बस संचालन ठप; जानकीचट्टी के लिए शटल सेवा शुरू

Chardham Yatra 2022 यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर राना चट्टी के पास फिर से भूधंसाव हो गया जिसके कारण यहां बड़े वाहनों की आवाजाही अवरुद्ध हो गई है। जिलाधिकारी के आदेश पर जानकीचट्टी के लिए शटल सेवा शुरू की गई।

By Nirmala BohraEdited By: Published: Fri, 20 May 2022 10:55 AM (IST)Updated: Fri, 20 May 2022 09:43 PM (IST)
Chardham Yatra 2022 : यमुनोत्री हाईवे पर फिर हुआ भूधंसाव

जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी : Chardham Yatra 2022 : यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग शुक्रवार की सुबह रानाचट्टी के पास भूधंसाव होने से फिर से अवरुद्ध हो गया। छोटे वाहनों के लिए राजमार्ग शुक्रवार की देर शाम को 11 घंटे बाद सुचारु हो गया, लेकिन बड़ी बसों के लिए मार्ग खुलने में करीब पांच दिन का समय लगना तय है।

loksabha election banner

शुक्रवार को मार्ग अवरुद्ध रहने के दौरान डामटा से लेकर जानकीचट्टी तक 1500 से अधिक वाहनों में 12 हजार से अधिक यात्री जगह-जगह फंसे रहे। जिलाधिकारी के आदेश पर जानकीचट्टी के लिए शटल सेवा शुरू की गई है।

जिसमें छोटे वाहनों के जरिये यात्री जानकी चट्टी जाएंगे और यमुनोत्री धाम का दर्शन करने के बाद बड़कोट लौटेंगे। 47 किलोमीटर का 150 रुपये किराया तय किया है। वहीं यमुनोत्री धाम जाने के इंतजार में खड़ी 40 बसों में सवार करीब 1800 यात्री गंगोत्री धाम के लिए रवाना हुए।

हाईवे अवरुद्ध होने पर स्थिति को संभालने के लिए जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला और पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी को यमुना घाटी पहुंचना पड़ा। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर रानाचट्टी के पास गत बुधवार की शाम पांच बजे भूधंसाव होने से मार्ग अवरुद्ध हुआ था।

गुरुवार की शाम को राजमार्ग को सुचारू किया गया। इसके बाद जानकीचट्टी खरसाली क्षेत्र में फंसे करीब पांच हजार यात्रियों को निकाला गया। फिर जानकीचट्टी की ओर जाने वाले वाहनों को छोड़ा गया।

गुरुवार की रात और शुक्रवार सुबह सात बजे तक करीब तीन सौ छोटे वाहन और 80 बसें यात्रियों को लेकर जानकीचट्टी पहुंची, लेकिन सात बजे रानाचट्टी के पास उसी स्थान पर भूस्खलन हुआ, जहां गत बुधवार की शाम को हुआ था। राजमार्ग अवरुद्ध होने के कारण यात्री वाहनों के पहिये जहां-तहां जाम हो गए।

शुक्रवार की शाम को बड़कोट पहुंचे जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला और पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी के सुझाव पर यमुनोत्री धाम जाने के इंतजार में खड़ी 40 बसों में सवार करीब 1800 यात्री गंगोत्री धाम के लिए रवाना हुए।

इसके अलावा जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला के आदेश पर जानकीचट्टी के लिए शटल सेवा भी शुरू की गई है। इसमें छोटे वाहनों के जरिये यात्री जानकी चट्टी जाएंगे और यमुनोत्री धाम का दर्शन करने के बाद बड़कोट लौटेंगे।

जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला ने कहा कि यमुनोत्री राजमार्ग पर भूधंसाव के अवरोध के दौरान बसों में सफर करने वाले यात्रियों को सुझाव दिया जा रहा है कि वह पहले गंगोत्री धाम की यात्रा करें।

रानाचट्टी के पास भूधंसाव वाले क्षेत्र में सुरक्षा दीवार लगाने में समय लगेगा। राजमार्ग प्राधिकरण बड़कोट खंड की ओर से निर्माण कार्य शुरू किया गया है। दीवार लगने और पहाड़ी कटान के बाद ही हाईवे बड़े वाहनों के सुचारू हो पाएगा।

Koo App

#CHARDHAMYATRA2022 UPDATE आज राना चट्टी के पास मार्ग अवरुद्ध होने से यमुनोत्री धाम की यात्रा वादित रही, और अभी देर शाम तक केवल जाने वाले वाहनों के लिए मार्ग खोल दिया गया है कल यमुनोत्री धाम की यात्रा शुरू हो पायेगी। #chardham - Shri Yamunotri Mandir Samiti Yamunotri Dham (@shriyamunotrimandirsamiti) 19 May 2022

Koo App

मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने आज श्री बदरीनाथ में चल रहे विभिन्न पुर्ननिर्माण कार्यों का निरीक्षण किया और कार्यों की अच्छी प्रगति पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इतनी ऊंचाई पर जिस तेजी से कार्य हो रहा है,यह सराहनीय है। मुख्य सचिव ने हेमकुंड साहिब के यात्रा मार्ग पर अतिरिक्त मेडिकल टीम की व्यवस्था करने और हेमकुंड जाने वाली सड़क को 15 जून तक दुरस्त करने के भी निर्देश दिये, निरीक्षण के बाद मुख्य सचिव ने श्री बद्रीनाथ धाम में पूजा-अर्चना की। #Chardham #chardhamyatra2022

View attached media content - Shri Badarinath Kedarnath Temple Committee (@bktc) 19 May 2022


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.