विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 23, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chardham Yatra के लिए सबसे पहले जाएगी प्रेमपाल बिष्ट की बस, लाटरी में निकला नंबर

By Nirmala BohraEdited By:
Published: Sat, 23 Apr 2022 02:32 PM (IST)

संयुक्त रोटेशन की ओर से चार धाम यात्रा के लिए एक हजार बसों का बेड़ा उपलब्ध कराया गया है। शनिवार ...और पढ़ें

अध्यक्ष संजय शास्त्री पर्ची निकालकर लाटरी का शुभारंभ किया।
अध्यक्ष संजय शास्त्री पर्ची निकालकर लाटरी का शुभारंभ किया।

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश : चार धाम यात्रा के लिए इस बार प्रेमपास बिष्‍ट की बस सबसे पहले यात्रा के लिए जाएगी। शनिवार को सात परिवहन संस्थाओं की ओर से गठित संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति की ओर से वाहनों की लाटरी निकाली गई। सबसे पहली लाटरी टीजीएमओ कंपनी के वाहन स्वामी प्रेमपाल बिष्ट कि बस यूके 12 पीबी 0045 की निकली। यह बस इस वर्ष चार धाम यात्रा में सबसे पहले रवाना होगी।

संयुक्त रोटेशन के अध्यक्ष संजय शास्त्री पर्ची निकालकर लाटरी का शुभारंभ किया। संयुक्त रोटेशन की ओर से चार धाम यात्रा के लिए एक हजार बसों का बेड़ा उपलब्ध कराया गया है। शनिवार को बस अड्डा परिसर स्थित एक होटल में रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति की ओर से यात्रा पर जाने वाली वाहनों की लाटरी प्रक्रिया शुरू की गई।

विधिवत पूजा अर्चना के पश्चात सभी सात कंपनियों की यात्रा में शामिल बसों की पर्ची एक घड़े में डाली गई। पहली लाटरी टिहरी गढ़वाल मोटर्स ओनर कारपोरेशन प्राइवेट लिमिटेड (टीजीएमओ), दूसरी लाटरी गढ़वाल मोटर ओनर्स यूनियन (जीएमओयू) और तीसरी लाटरी जीएमसीसी की बस की निकली।

संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति के अध्यक्ष संजय शास्त्री ने बताया कि लाटरी प्रक्रिया पूर्ण हो जाने के बाद अब परिवहन विभाग को सभी बसों की सूची सौंप दी जाएगी। उन्होंने बताया कि यात्रा काल में संचालित होने वाली बसों की फिटनेस और ग्रीन कार्ड बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है।

इस अवसर पर टीजीएमओ के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, नेगी जीएमओयू के अध्यक्ष जीत सिंह पटवाल, रूपकुंड ट्रेवल्स के अध्यक्ष भोपाल सिंह नेगी, सीमांत सहकारी संघ के प्रभारी जग विजय सिंह पंवार ,गढ़वाल मंडल बहुउद्देशीय सहकारी समिति के संचालक बालम सिंह, जीएमसीसी के सचिव अजय बधानी, रामनगर यूजर्स के संचालक धीरेंद्र गुसाईं, टीजीएमओ के संचालक बलबीर सिंह रौतेला, यशपाल सिंह राणा, जसपाल रौतेला, जीएमओयू की महाप्रबंधक उषा सजवाण,कुंवर सिंह नेगी, रोटेशन प्रभारी नवीन तिवाड़ी, आशुतोष तिवारी आदि मौजूद रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।