विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 06, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ऋषिकेश में Chardham Yatra पर जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़, लोकल रूट पर बसें न मिलने से यात्री परेशान, लगाया जाम

By Nirmala BohraEdited By:
Published: Mon, 06 Jun 2022 11:08 AM (IST)

Chardham Yatra 2022 भीड़ के लिए परिवहन विभाग की ओर से लोकल रूट पर संचालित होने वाली बसों का अधिग्रहण ...और पढ़ें

Chardham Yatra 2022 : लोकल रूट पर बसें न मिलने से यात्री परेशान
Chardham Yatra 2022 : लोकल रूट पर बसें न मिलने से यात्री परेशान

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश : Chardham Yatra 2022 : चार धाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ के लिए परिवहन विभाग की ओर से लोकल रूट पर संचालित होने वाली बसों का अधिग्रहण किया गया है। जिसका असर लोकल रूट पर पड़ा है। परेशान लोकल यात्रियों ने जाम लगाकर बस सेवा शुरू करने की मांग की।

करीब डेढ़ घंटे तक यात्रियों ने लगाया जाम

चार धाम यात्रा के लिए परिवहन विभाग की ओर से विभिन्न कंपनियों और परिवहन निगम से अतिरिक्त बसों की मांग की गई। यात्रियों के बढ़ रहे दबाव को देखते हुए बीते रोज परिवहन विभाग ने कुछ बसों का अधिग्रहण किया था। परिवहन कंपनियों की आपत्ति है कि लोकल रूट पर चलने वाली बसों का अधिग्रहण करने से स्थानीय यात्री परेशान होंगे।

इसका असर सोमवार की सुबह लोकल बस स्टैंड पर देखने को मिला। सुबह पांच बजे से बस ना मिलने से परेशान लोकल यात्रियों का सब्र जवाब दे गया। सुबह आठ बजे इन्होंने यहां जाम लगा दिया। जिससे परिवहन निगम की बसें आगे नहीं बढ़ पाई। इस मार्ग से निकलने वाली छोटी बड़ी गाड़ियां जाम में फंसी रही।

पुलिस ने हस्तक्षेप कर परिवहन विभाग से बस उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। लेकिन यात्री नहीं माने, नायब तहसीलदार अयोध्या प्रसाद उनियाल यहां पहुंचे। करीब डेढ़ घंटा तक यात्रियों ने जाम लगाकर रखा। परिवहन विभाग की ओर से वाहन की व्यवस्था करने का आश्वासन मिलने के बाद जाम खोला गया।