विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कौन हैं चंदन सिंह जीना? चार दशक से हरीश रावत के साथ, दिल्ली-यूपी और उत्तराखंड में मिली जिम्मेदारियां

Published: Sun, 13 Sep 2026 07:48 AM (IST)

प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई के बाद पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के करीबी चंदन सिंह जीना का नाम चर्चा में है। ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई के बाद चंदन सिंह जीना का नाम सामने आने के बाद उनके राजनीतिक और प्रशासनिक सफर को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। जीना पिछले करीब 40 वर्षों से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के साथ जुड़े रहे हैं।

लंबे समय तक रावत के करीबी माने जाने वाले जीना ने दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश और फिर उत्तराखंड तक विभिन्न जिम्मेदारियां निभाईं। वह अलग-अलग दौर में ओएसडी के रूप में भी कार्यरत रहे हैं।

यह भी पढ़ें- वीपीडीओ घोटाले में ईडी की जांच तेज, हरीश रावत के पूर्व ओएसडी जीना के नकद खर्च और राजनीतिक इस्तेमाल पर नजर

जुड़ाव काफी पुराना

चंदन सिंह जीना का हरीश रावत के साथ जुड़ाव काफी पुराना बताया जाता है। राजनीतिक सफर के दौरान रावत की विभिन्न जिम्मेदारियों में उन्होंने सहयोगी के तौर पर काम किया।

दिल्ली में राजनीतिक गतिविधियों से लेकर उत्तर प्रदेश और बाद में उत्तराखंड में भी उनकी सक्रियता रही। उत्तराखंड में हरीश रावत के मुख्यमंत्री रहने के दौरान भी वह उनके करीबी सहयोगियों में शामिल रहे।

यह भी पढ़ें- जब हरीश रावत हो गए थे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के फैन... खुलकर की थी तारीफ, बोले- 'बहुत अच्छा लगा'

ईडी प्रकरण के सामने आने के बाद अब जीना की संपत्ति और उनके पारिवारिक पक्ष को लेकर भी चर्चाएं हो रही हैं। देहरादून के तपोवन क्षेत्र स्थित विष्णु विहार में उनका मकान बताया जाता है।

वहीं, उनकी बेटी एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही है। करीब चार दशक लंबे राजनीतिक एवं प्रशासनिक जुड़ाव के कारण ईडी प्रकरण में चंदन सिंह जीना का नाम सामने आने को राजनीतिक हलकों में भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।