Move to Jagran APP

सैनिकों की शहादत पर राजनीति कर रही केंद्र सरकार: प्रीतम

संवाद सूत्र डोईवाला कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार शहीद सैनि

By JagranEdited By: Published: Wed, 06 Mar 2019 07:31 PM (IST)Updated: Wed, 06 Mar 2019 07:31 PM (IST)
सैनिकों की शहादत पर राजनीति कर रही केंद्र सरकार: प्रीतम
सैनिकों की शहादत पर राजनीति कर रही केंद्र सरकार: प्रीतम

संवाद सूत्र डोईवाला : कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार शहीद सैनिकों की शहादत पर राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि देश इस वक्त चुनौतियों की दौर से गुजर रहा है। लेकिन भाजपा सरकार देश को गुमराह करने मे जुटी है। देश का लोकतंत्र खतरे में है, ऐसे में सभी कार्यकर्ताओं को अपना फर्ज निभाते हुए लोकतंत्र को बचाना होगा। उन्होंने कहा कि हम आगामी चुनाव में देश के अंदर पूरी मजबूती के साथ राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनाएंगे। उन्होंने देहरादून में 16 मार्च को राहुल गांधी की जनसभा को सफल बनाने का आह्वान किया। सम्मेलन में वरिष्ठ कांग्रेस जनों को सम्मानित भी किया गया।

loksabha election banner

ऋषिकेश रोड डोईवाला आशीर्वाद वाटिका में कांग्रेस की जिला कार्यसमिति को संबोधित करते हुए प्रीतम सिंह ने कहा कि सरकार सीबीआइ का गलत उपयोग कर रही है। एयर सर्जिकल स्ट्राइक के नाम पर भाजपा राजनीति कर रही है। सैनिक शहादत दे रहे हैं। प्रधानमंत्री उद्घाटन, शिलान्यास में व्यस्त हैं। देश का हर वर्ग किसान इस सरकार से परेशान है। पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट ने कहा कि राष्ट्रीय के लिए इंदिरा गांधी राहुल गांधी ने अपनी शहादत दी है। कांग्रेस का इतिहास शहादत का रहा है। पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीड है। आगामी लोकसभा चुनाव में काग्रेस बहुमत से देश में सरकार बनाएगी।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष गौरव चौधरी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पार्टी को मजबूती प्रदान की जा रही है। कार्यक्रम का संचालन रणजीत सिंह बॉबी ने किया। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अब्दुल रज्जाक, मनोज नौटियाल, प्रभु लाल बहुगुणा, राजपाल रमोला, सूरत सिंह नेगी, जयेंद्र रमोला, अनिल सैनी, विजय सारस्वत, जयसिंह रावत, मधु सेमवाल, उर्मिला नौटियाल, मधु थापा, विनय सारस्वत, महेश रावत, प्रेमलता रावत, मोहित शर्मा, सागर मनवाल, राजवीर खत्री, मोहित नेगी, देवराज सावन आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.