Census 2027: उत्तराखंड में शुरू होने वाली है जनगणना, जान लीजिए अहम तारीख
उत्तराखंड में सामान्य जनगणना-2027 की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2026 से शुरू होगी, जिसमें 16 से 30 नवंबर तक स्व-गणना की सुविधा मिलेगी।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, जागरण, देहरादून। उत्तराखंड में सामान्य जनगणना-2027 की प्रक्रिया एक दिसंबर 2026 से शुरू होगी। इससे पहले 16 से 30 नवंबर तक लोगों को स्वयं गणना की सुविधा दी जाएगी।
जनगणना के लिए पांच जनवरी 2027 की मध्यरात्रि 12 बजे को संदर्भ तिथि निर्धारित किया गया है। इसके आधार पर राज्य में आबादी से संबंधित आंकड़े दर्ज किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें- यूपी, पंजाब सहित 4 चुनावी राज्यों में पहले होगी जनगणना, 1 दिसंबर से शुरुआत
जनसंख्या गणना का कार्य एक दिसंबर 2026 से चार जनवरी 2027 तक चलेगा। इस दौरान गणनाकर्मी घर-घर जाकर निर्धारित प्रक्रिया के तहत परिवारों और आबादी से संबंधित विवरण दर्ज करेंगे। गणना पूरी होने के बाद पांच से नौ जनवरी 2027 तक पुनरीक्षण चरण चलाया जाएगा। इसमें छूटे हुए अथवा दर्ज विवरण में आवश्यक सुधार की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
जनगणना-2027 के तहत स्व-गणना (सेल्फ-एन्यूमरेशन) की सुविधा 16 से 30 नवंबर 2026 तक उपलब्ध रहेगी। इसके माध्यम से पात्र नागरिक निर्धारित अवधि में स्वयं अपना विवरण दर्ज कर सकेंगे। इसके बाद शुरू होने वाली जनसंख्या गणना में घर-घर जाकर विवरण का सत्यापन और संकलन किया जाएगा।
उत्तराखंड में इस समय हिमाच्छादित क्षेत्रों में जनगणना चल रही है जो एक अक्टूबर तक चलेगी।