विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 01, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Holi Festival: कहीं उड़ा गुलाल तो कहीं खेली फूलों की होली Dehradun News

By Edited By:
Published: Sun, 01 Mar 2020 07:51 PM (IST)Updated: Mon, 02 Mar 2020 12:34 PM (IST)

शहर के कई क्षेत्रों में विभिन्न सामाजिक संगठनों ने होली मिलन समारोह मनाया। जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम के जरिये समाज में एकता और भाईचारे का संदेश दिया।

Holi Festival: कहीं उड़ा गुलाल तो कहीं खेली फूलों की होली Dehradun News
Holi Festival: कहीं उड़ा गुलाल तो कहीं खेली फूलों की होली Dehradun News

देहरादून, जेएनएन। होली को लेकर इन दिनों शहर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहें हैं। शहर के कई क्षेत्रों में विभिन्न सामाजिक संगठनों ने होली मिलन समारोह मनाया। जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम के जरिये समाज में एकता और भाईचारे का संदेश दिया। 

हीरा सिंह राणा के हाय-हाय रे मिजाज गीत पर थिरके

कूर्मांचल परिषद की ओर से रविवार को जीएमएस रोड स्थित कूर्मांचल भवन में होली मिलन कार्यक्रम मनाया गया। लोकगायक हीरा सिंह राणा के हाय-हाय रे मिजाज, होय- होय रे मिजाज, छोड़ी ऐगे रंग बहार, फिर ऐगे होली खिलणा मिन, रंग लगौ त्वै ऐगे... आदि गीतों पर दर्शकों के साथ मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत भी झूम उठे । उनके साथ मसूरी विधायक गणेश जोशी, कैंट विधायक हरबंस कपूर भी परिषद की विभिन्न शाखा के कार्यकर्ताओं में खूब थिरके। इसके बाद गढ़ी कैंट, इंदिरा नगर, प्रेमनगर, हाथीबड़कला समेत सभी 10 शाखाओं में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए। साथ ही बुरांस सांस्कृतिक कला केंद्र के बच्चों ने भी मंच पर मनमोहक प्रस्तुति दी।

मंच पर पहुंचे बंशीधर भगत ने दशरथ की सुनाई चौपाई 

समारोह के बतौर मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने लोगों को दशरथ की चौपाई सुनाई। जल कैसे भरूं यमुना गहरी, ठाहड़ी रहूं छलके गगरी और बता दूं अपने दिल का हाल... आदि चौपाई सुनाकर दर्शकों को आनंदित किया। उन्होंने मंच पर कुमाऊंनी में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें अपनी बोली को नहीं भूलना चाहिए, क्योंकि यही हमारी सांस्कृतिक धरोहर है। जिसे बचाए रखने के लिए सभी को प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि होली सालभर की आपसी कड़वाहट को रंगों के जरिए भुलाने का पर्व है। 

नारी शक्ति और कूर्मांचल गौरव सम्मान से नवाजे

परिषद की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में अनुकरणीय योगदान करने वाले आठ लोगों को सम्मानित किया गया। इनमें खेलकूद के लिए उमा कोठारी, गायन के लिए अंजू पांडे, योग प्रशिक्षण के लिए कविता जोशी व लोककला के लिए मीरा जोशी को त्रिवेणी देवी नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया। इसके अलावा गोविंद पांडे, संजीवन, माया शाह और गोपाल सिंह बिष्ट को कूर्मांचल गौरव सम्मान से नवाजा गया।

   

ये रहे मौजूद

विशिष्ट अतिथि सूचना आयुक्त जेपी ममगाईं, अति विशिष्ट अतिथि ओएनजीसी की पूर्व अधिशासी निदेशक प्रीता पंत व्यास, भाजपा के महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट, जल निगम की एमडी निलिमा गर्ग, गोर्खाली सुधार सभा के अध्यक्ष पदम सिंह थापा, प्रभा शाह, परिषद के अध्यक्ष कमल रजवार, सचिव चंद्रशेखर जोशी, कोषाध्यक्ष विरेंद्र कांडपाल, सीपी पंत, आनंद शेखर, बबीता शाह लोहनी, ललित जोशी, गोविंद सिंह,डॉ. एचसी शाह, गीता रावत, माधवी बिष्ट आदि शामिल रहे। 

यह भी पढ़ें: बैंड ऑफ ब्रदर्स ने डीएवी में मचाया धमाल, पंजाबी गीतों पर थिरके छात्र

कृष्ण की झांकिया निकालकर उड़ाया गुलाल 

देहरादून: धर्मपुर स्थित शिव मंदिर में रविवार को प्रदेश यादव महासभा समिति की ओर से आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में बच्चों ने भगवान कृष्ण की झांकिया निकाली और गुलाल उड़ाया। साथ ही बच्चों ने मेरो खो गयो बाजूबंद होली में रसिया, आज ब्रज में होली मनेगी... आदि गीतों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट ने होली को एकता और भाईचारे का प्रतीक पर्व बताया। समिति के सलाहकार कुंवर सिंह यादव ने बताया कि रंगों के इस पर्व पर सामाजिक बुराइयों को दूर करने का संदेश दिया जाता है। इस दौरान महासभा के प्रदेश अध्यक्ष श्रीचंद यादव, महामंत्री बनवारी लाल यादव, जिलाध्यक्ष रामकुमार यादव, आरके यादव, सुंदरलाल यादव, हेमराज यादव, विजय यादव, दशरथ यादव, विनोद, दीपचंद यादव, बृजेश, इंद्र, सतीश आदि मौजूद रहे। 

यह भी पढ़ें: डीजे मिनाज की धुन पर थिरके डीएवी के छात्र-छात्राएं Dehradun News