पं. दीनदयाल के बताए मार्ग पर चलने का लिया संकल्प
जागरण संवाददाता, ऋषिकेश: एकात्म मानववाद व अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती
जागरण संवाददाता, ऋषिकेश: एकात्म मानववाद व अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर तीर्थनगरी में भाजपा व अन्य संगठनों की ओर से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
भारतीय जनता पार्टी ऋषिकेश मंडल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने नगर निगम के दीनदयाल पार्क में उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की विचारधारा आज भी समाज के लिए प्रासंगिक हैं। उन्होंने बताया कि उन्हीं की विचारधारा के तहत हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी गरीबों के उत्थान के लिए कल्याणकारी योजनाएं चला रहे हैं। इस मौके पर देवेंद्र दत्त सकलानी, कुसुम कंडवाल, संजय शास्त्री, जितेंद्र अग्रवाल, स्नेहलता शर्मा, कृष्णकुमार ¨सघल, चेतन शर्मा पंकज शर्मा, अनीता ममगाईं, सरला अग्रवाल, बृजेश चंद्र शर्मा, हरीश आनंद, भगत राम कोठारी, चारू मथुर कोठारी, सीमा शर्मा, शंभू पासवान, हरीश आनंद आदि मौजूद रहे। उधर, भारतीय जनता पार्टी, नरेंद्रनगर ग्रामीण मंडल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर विचार गोष्ठी आयोजित की। मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र कुलियाल ने सभी कार्यकर्ताओं को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों से रूबरू कराते हुए उनके बताए रास्तों पर चलने की बात कही। इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता कार्यक्रम में पहुंचे। कार्यक्रम में हर्षपाल कोटी, बबली देवी, लक्ष्मी देवी, माया देवी, पार्वती देवी, भावना देवी, अजय रावत, आयुष ¨सह, देवेंद्र ¨सह आदि उपस्थित रहे। उधर, मुनीकीरेती नरेंद्र नगर संगठन के पूर्व कालिक संजय ¨सह ने कार्यकर्ताओं को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन परिचय के बारे में बताया। इस मौके पर उन्होंने उनके एकात्म मानववाद के बारे में बताते हुए कहा कि हमें उनकी विचारधारा के साथ चलने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के पद चिह्नों पर चलकर 2019 चुनाव में भी बीजेपी सरकार बनाने में कामयाब होगी। इस अवसर पर नरेंद्र नगर के पूर्व कालिका विश्वनाथ, शिवमूर्ति कंडवाल, योगेश राणा, अनिल बडोला, नागदेवी राणा, दिनेश कोठियाल, संजय बडौला, दिनेश सेमवाल, आशीष कुकरेती, जय प्रकाश कोठारी, लीला रमोला, उषा, शांति ठाकुर, मीना कौर आदि मौजूद रहे।