विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dehradun News: CBSE जल्द शुरू करेगा एग्जाम टेलीकाउंसिंलिंग, काउंसलरों से रजामंदी के बाद तय किया जा रहा समय

By Sumit kumarEdited By: riya.pandey
Published: Fri, 15 Dec 2023 10:03 AM (IST)

सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू हो रही हैं। 12वीं की परीक्षाएं दो अप्रैल जबकि 10वीं की 13 ...और पढ़ें

CBSE Exam: CBSE जल्द शुरू करेगा एग्जाम टेलीकाउंसिंलिंग
CBSE Exam: CBSE जल्द शुरू करेगा एग्जाम टेलीकाउंसिंलिंग

जागरण संवाददाता, देहरादून। CBSE Exam: 10वीं और 12वीं का परीक्षा कार्यक्रम जारी करने के बाद सेंट्रल बोर्ड आफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) की एग्जाम टेलीकाउंसिंलिंग भी शुरू करने की तैयारी हो रही है। इसके लिए टेलीकाउंसलरों से समय तय किया जा रहा है। सुबह आठ से शाम पांच बजे तक काउंसलर अभिभावकों के साथ ही छात्रों के परीक्षा से जुड़े सवालों के जवाब देंगे।

सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू हो रही हैं। 12वीं की परीक्षाएं दो अप्रैल, जबकि 10वीं की 13 मार्च तक चलेंगी। परीक्षा से पूर्व छात्रों के मन में परीक्षा का भय रहता है। किस तरह तैयारी करें व टाइम टेबल कैसे बनाएं, इसको लेकर अभिभावकों के साथ छात्र भी परेशान रहते हैं। ऐसे में बोर्ड ने परीक्षा से पूर्व टेली काउंसिलिंग की तैयारी शुरू कर दी है।

WhatsApp पर हमसे जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.

सीबीएसई की टेलीकाउंसलर व न्यूरो साइक्लोजिस्ट डा. सोना कौशल गुप्ता के अनुसार, बोर्ड ने काउंसिलिंग के लिए रजामंदी ले ली है। काउंसलर अभिभावकों के साथ ही छात्रों के परीक्षा से जुड़े सवालों के जवाब भी देंगे। इसके अलावा परीक्षा के दिनों में घर के माहौल को शांत व बेहतर रखने पर ज्यादा जोर रहेगा।

परीक्षा के तनाव से दूर रहने के लिए टेलीकाउंसिंलिंग जरूरी

सीबीएसई के सिटी कार्डिनेटर व दून इंटरनेशनल स्कूल के प्रिंसिपल दिनेश बड़थ्वाल ने छात्रों से परीक्षा से पूर्व के भय को दूर करने व टेलीकाउंसिलिंग का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की है। कहा कि इस महीने में ही एग्जाम टेलीकाउंसिंलिंग होगी। यह सुविधा सभी छात्रों के लिए उपलब्ध होगी। इसलिए छात्र बोर्ड की ओर से जारी काउंसलरों के नंबरों पर संपर्क कर अपने परीक्षा संबंधी सवाल पूछ सकते हैं।

यह भी पढ़ें - Haj Yatra: हज आवेदकों के पासपोर्ट को विशेष काउंटर, सप्ताह में तीन दिन रहेगी यह सुविधा; 20 दिसंबर तक कर सकेंगे आनलाइन आवेदन