विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Haj Yatra: हज आवेदकों के पासपोर्ट को विशेष काउंटर, सप्ताह में तीन दिन रहेगी यह सुविधा; 20 दिसंबर तक कर सकेंगे आनलाइन आवेदन

By Suman semwalEdited By: riya.pandey
Published: Fri, 15 Dec 2023 09:06 AM (IST)

क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय देहरादून में पासपोर्ट के लिए आवेदन करने वाले हज आवेदकों की सुविधा के लिए क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय ...और पढ़ें

हज आवेदकों के पासपोर्ट को विशेष काउंटर
हज आवेदकों के पासपोर्ट को विशेष काउंटर

जागरण संवाददाता, देहरादून। हज आवेदन: पासपोर्ट कार्यालय ने हज आवेदकों को पासपोर्ट जारी करने के लिए विशेष काउंटर खोला है। यह काउंटर तीन दिन सुबह 10 बजे से दोपहर 1.30 तक हज आवेदकों को सुविधा प्रदान करेगा।

क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी विजय शंकर पांडे के अनुसार, अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय, हज कमेटी आफ इंडिया के निर्देश पर विशेष काउंटर की सुविधा प्रदान की जा रही है। हज समिति के माध्यम से आनलाइन आवेदन प्रक्रिया चार दिसंबर से शुरू की गई है, जो 20 दिसंबर 2023 तक चलेगी। इस संबंध में आवेदकों के पास कम से कम 31 जनवरी 2025 तक की वैधता वाला पासपोर्ट होना चाहिए।

हज आवेदकों को विशेष सुविधा

क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय देहरादून में पासपोर्ट के लिए आवेदन करने वाले हज आवेदकों की सुविधा के लिए क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय (एमकेपी कालेज के पास) में विशेष काउंटर खोला गया है। जिसका संचालन 15, 18 व 19 दिसंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक किया जाएगा। इसके अलावा पासपोर्ट सेवा केंद्र हाथीबड़कला में भी हज आवेदकों को विशेष सुविधा प्रदान की जा रही है।

यह भी पढ़ें - Snowfall In Chamoli: चमोली में चोटियों पर बर्फबारी, माइनस दस डिग्री से नीचे पहुंचा तापमान; जम गए झरने व नाले

यह भी पढ़ें - Haj Yatra 2024: हज यात्रा के लिए आवेदन शुरू, 20 दिसंबर तक करें अप्लाई; अल्पसंख्यक मंत्री ने जारी किए निर्देश