Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    देहरादून में महिला की मौत के मामले में पति समेत तीन पर मुकदमा

    By Sunil NegiEdited By:
    Updated: Mon, 15 Feb 2021 09:31 PM (IST)

    वसंत विहार थाना क्षेत्र में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पति समेत तीन के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमा मृतका के भाई की तहरीर पर दर्ज किया गया है।

    Hero Image
    महिला की मौत के मामले में पति समेत तीन के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया है।

    जागरण संवाददाता, देहरादून। वसंत विहार थाना क्षेत्र में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पति समेत तीन के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमा मृतका के भाई की तहरीर पर दर्ज किया गया है।  मृतका सोनिया के भाई विनोद कुमार निवासी न्यू सीमापुरी दिल्ली ने बताया कि सोनिया की शादी संजीव शर्मा निवासी कांवली गार्डन बल्लूपुर से 17 जून 2019 को हुई थी। शादी के कुछ माह बाद ही संजीव और उसके घर वाले सोनिया को दहेज के लिए मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ि‍त करने लगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गर्भावस्था के दौरान बीमार पड़ने पर संजीव ने सोनिया का इलाज तक नहीं कराया था और उसे मायके में छोड़ गया। ऐसे में विनोद और उनके परिवार ने सात माह तक सोनिया का इलाज कराया। अक्टूबर 2020 में सोनिया ने बेटे को जन्म दिया। इसके बाद संजीव उसे घर ले गया, लेकिन उसकी और उसके परिवार की दहेज की मांग जारी रही। 

    नवंबर 2020 में उसने फिर सोनिया को मायके में छोड़ दिया। कुछ दिन बाद सुलह होने पर सोनिया ससुराल आ गई। यहां से 13 फरवरी की रात सोनिया ने फोन किया कि संजीव उसे दहेज के लिए परेशान कर रहा है। अगली सुबह 14 फरवरी को संजीव ने फोन पर बताया कि सोनिया की मौत हो गई है। इंस्पेक्टर देवेंद्र चौहान ने बताया कि मृतका के पति संजीव शर्मा, ससुर विष्णु प्रसाद और सास सीमा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच सीओ सिटी कर रहे हैं। प्रारंभिक जांच में जो तथ्य सामने आए हैं, उससे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि महिला ने आत्महत्या की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत की वजह हैंगिंग आया है। 

    यह भी पढ़ें-देहरादून के वसंत विहार में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पति ने किया ये दावा

    Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें