Move to Jagran APP

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह समेत कई नेताओं पर मुकदमा दर्ज

कृषि बिल के विरोध में मुख्यमंत्री आवास कूच करने के मामले में डालनवाला कोतवाली पुलिस ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह समेत कई नेताओं पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि इन लोगों के पास रैली निकालने की अनुमति नहीं थी।

By Sunil NegiEdited By: Published: Wed, 30 Sep 2020 02:40 PM (IST)Updated: Wed, 30 Sep 2020 02:40 PM (IST)
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह समेत कई नेताओं पर मुकदमा दर्ज
कोतवाली पुलिस ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह समेत कई नेताओं पर मुकदमा दर्ज किया है।

देहरादून, जेएनएन। कृषि बिल के विरोध में मुख्यमंत्री आवास कूच करने के मामले में डालनवाला कोतवाली पुलिस ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह समेत कई नेताओं पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि इन लोगों के पास रैली निकालने की अनुमति नहीं थी। इसके लिए कांग्रेस के पदाधिकारियों को आगाह भी किया गया था। लेकिन इसके बाद भी शारीरिक दूरी का उल्लंघन करते हुए यह सभी लोग मुख्यमंत्री आवास कूच कर गए। जिन्हे हाथीबड़कला बैरियर पर रोका गया। वहां भी काफी देर तक प्रदर्शन और नारेबाजी करते रहे।

loksabha election banner

सोमवार को कांग्रेसियों ने प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि बिल के विरोध में कांग्रेस भवन से राजभवन तक रैली निकाली थी। इस दौरान पुलिस ने उन्हें हाथीबड़कला बैरियर रोक लिया गया। पुलिस ने रैली के संबंध में अनुमति पत्र दिखाने को कहा तो कांग्रेस पदाधिकारियों ने नारेबाजी शुरू कर दी। डीआइजी अरुण मोहन जोशी ने बताया कि रैली के लिए प्रशासन की ओर से अनुमति नही दी गई थी। रैली के दौरान कराई गई वीडियोग्राफी में भी साफ दिख रहा है कि कोरोना गाइड लाइन का पालन नहीं किया गया है। इस आधार पर प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, प्रदेश महासचिव फुरकान अहमद, पूर्व विधायक राजपाल खैरोला, विनीत भट्ट समेत 50 से अधिक कांग्रेसियों पर महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म  का आरोपित गिरफ्तार

एक सप्ताह पूर्व रायपुर थाना क्षेत्र से अगवा हुई नाबालिग छात्रा को पुलिस ने सोमवार देर शाम बरामद करने के साथ ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। छात्रा ने आरोपित पर दुष्कर्म करने का आरोप भी लगाया है। जिसके बाद पुलिस ने गुमशुदगी के मुकदमे में दुष्कर्म की धारा भी बढ़ा दी है। 

पुलिस के अनुसार छात्रा बीती 23 सितंबर की सुबह फार्म भरने के लिए स्कूल जाने की बात कहकर घर से निकली थी। देर शाम तक वह घर नहीं लौटी तो स्वजन थाने पहुंचे। जांच में पता चला कि छात्रा स्कूल पहुंची ही नहीं। पुलिस ने उसके मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की तो पता चला कि वह रायपुर क्षेत्र में ही है। मोबाइल की लोकेशन के आधार पर सोमवार शाम पुलिस ने उसे ढूंढ निकाला। घटनास्थल से ही आरोपित शाहरुख निवासी मन्नूगंज को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद छात्रा के बयान लिए गए तो उसने दुष्कर्म किए जाने की बात कही। 

यह भी पढ़ें: मोदी सरकार पर हमलावर हुई कांग्रेस, कहा- देश के किसानों को गुलाम बनाने की साजिश


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.