Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    छोटी उम्र से ही कार्य के प्रति गंभीर रहे पंत: सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत

    By Edited By:
    Updated: Sat, 08 Jun 2019 09:22 AM (IST)

    मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि प्रकाश पंत की भरपाई करना बेहद मुश्किल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि छोटी उम्र में उनके मन में काम के प्रति गंभीरता थी।

    छोटी उम्र से ही कार्य के प्रति गंभीर रहे पंत: सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत

    देहरादून, राज्य ब्यूरो। प्रदेश सरकार में संसदीय कार्य एवं विधायी, वित्त एवं आबकारी मंत्री प्रकाश पंत के निधन पर भाजपा मुख्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने उन्हें बेहद मिलनसार, मृदुभाषी और सबको साथ लेकर चलने वाला व्यक्ति बताया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि उनकी भरपाई करना बेहद मुश्किल है। इस दौरान मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद अजय भट्ट ने स्व. पंत से जुड़े संस्मरण भी साझा किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि छोटी उम्र में उनके मन में काम के प्रति गंभीरता थी। यही कारण रहा कि उन्हें अंतरिम विधानसभा में अध्यक्ष बनाया गया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गुरुवार को भाजपा मुख्यालय में संसदीय कार्य मंत्री प्रकाश पंत के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि उनके निधन से उत्तराखंड की राजनीति में एक शून्य आया है। विधानसभा में भी एक रिक्तता आई है। सदन को उनकी कमी महसूस होती रहेगी। इस दौरान उन्होंने अंतरिम विधानसभा में स्व. पंत को अध्यक्ष चुने जाने संबंधी संस्मरण भी साझा किया। उन्होंने कहा कि तब भी छोटी उम्र में उनकी क्षमताओं को देखते हुए उन्हें एक अहम पद दिया गया, जिसका उन्होंने पूरी जिम्मेदारी से निर्वहन किया। 

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व नैनीताल सांसद अजय भट्ट ने कहा कि जो भी स्व. पंत मिला था, उन्हें यह खबर सुनकर झटका लगा। वह उच्च श्रेणी विद्वान थे। जो उनसे एक बार मिल लेता था, वह उनसे बार-बार मिलना चाहता था। जब वह उन्हें नई दिल्ली में अमेरिका छोडऩे गए, तब वह पहले से काफी स्वस्थ लग रहे थे। उन्होंने कहा था कि वह ठीक हो कर आएंगे। हमें भी उन्हें देखकर ऐसी ही उम्मीद थी, लेकिन अचानक ऐसी सूचना मिली। उनके निधन से प्रदेश और भाजपा संगठन को अपूरणीय क्षति हुई है।

    राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. धन सिंह रावत, विधायक हरबंस कपूर, मुन्ना सिंह चौहान, खजान दास, गणेश जोशी, सहदेव पुंडीर, देशराज कर्णवाल, मेयर सुनील उनियाल गामा, महामंत्री नरेश बंसल समेत तमाम भाजपा नेताओं ने स्व. प्रकाश पंत को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

    यह भी पढ़ें: सियासत में हर मोर्चे पर प्रकाश पंत ने छोड़ी विशिष्ट छाप, जानिए उनका व्यक्तित्व

    यह भी पढ़ें: उत्तराखंड के वित्तमंत्री प्रकाश पंत का निधन, तीन दिन का राजकीय शोक घोषित

    यह भी पढ़ें: शनिवार सुबह तक देहरादून लाया जाएगा स्व. पंत का पार्थिव शरीर

    लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

    comedy show banner
    comedy show banner