भगवान बुद्ध के जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया
बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर दून बुद्धिस्ट कमेटी की ओर से शनिवार को नगर निगम टाउन हाल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जागरण संवाददाता, देहरादून : बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर दून बुद्धिस्ट कमेटी की ओर से शनिवार को नगर निगम टाउन हॉल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने भगवान बुद्ध के आदर्शो को अपनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व आइएएस अधिकारी चंदन सिंह ने शिरकत की। इस मौके पर मुख्य वक्ता धर्माचार्य भक्ति सागर ने बुद्ध के जीवन पर प्रकाश डाला। कहा कि वैशाख पूर्णिमा के इसी दिन भगवान बुद्ध का जन्म हुआ था और इसी दिन उन्हें ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। साथ ही इसी दिन उन्होंने महापरिनिर्वाण प्राप्त किया था। जिस कारण इस त्रिविध के नाम से जाना जाता है। कार्यक्रम के बाद कमेटी के सदस्यों ने देर शाम नगर निगम से शांति मार्च निकाला, जो बुद्ध चौक, दर्शन लाल चौक, लैंसडाउन चौक, कनक चौक से तिब्बती बाजार से होते हुए वापस नगर निगम में संपन्न हुआ। इस दौरान कमेटी के अध्यक्ष खैम्पों रंगदोल, उपाध्यक्ष शेरिग लूदिंग, चिरंजीलाल भारती, सिद्धार्थ लूदिंग, जय सिंह बॉस, आरबी सिंह, अशोक सिंह, तेनजिंद लूदिंग आदि मौजूद रहे। मंदिर के 21 वर्ष पूरे होने पर समारोह का आयोजन
राजपुर रोड स्थित किशनपुर के रामकृष्ण आश्रम में बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर श्रीराम कृष्णदेव मंदिर के 21 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में समारोह का आयोजन किया गया। मंदिर में सुबह के समय मंगल आरती और विशेष पूजा-अर्चना की गई। स्वामी निर्विकल्पानंद ने भगवान बुद्ध और श्रीराम कृष्ण पर प्रवचन दिए। शाम के समय भजन संध्या हुई। इस दौरान रामकृष्ण आश्रम के अध्यक्ष स्वामी असीमात्मानंद ने प्रभु सेवा में आने पर सभी भक्तों का आभार जताया। बुद्ध प्रतिमा पर अर्पित की पुष्पमाला
भारतीय बौद्ध संघ की ओर से बुद्धा पार्क में भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित की गई। इस मौके पर बुद्ध के आदर्शो को अपनाने का आह्वान किया गया। इसमें प्रदेश अध्यक्ष विकास चंद्र, प्रदेश मीडिया प्रभारी आकाशदीप हंस, प्रदेश महासचिव रुद्र, संजय कुमार राजन आदि मौजूद रहे।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप