विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 07, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ठगी के मुकदमे से बसपा उम्मीदवार की मुश्किल बढ़ी

By Gaurav KalaEdited By:
Published: Tue, 07 Feb 2017 11:40 PM (IST)Updated: Wed, 08 Feb 2017 07:08 AM (IST)

कैंट विधानसभा से बसपा पार्टी का टिकट पाने वाले देवेंद्र कुमार सैनी के खिलाफ रायपुर पुलिस ने सात लाख की ठगी का मुकदमा दर्ज किया है।

ठगी के मुकदमे से बसपा उम्मीदवार की मुश्किल बढ़ी
ठगी के मुकदमे से बसपा उम्मीदवार की मुश्किल बढ़ी

देहरादून, [जेएनएन]: देहरादून के रायपुर थाने में तैनात सिपाही से जमीन के नाम की गई सात लाख की धोखधड़ी का आरोपी बसपा का उम्मीदवार हैं। ऐसे में कैंट से बसपा के प्रत्याशी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

बता दें कि कैंट विधानसभा से बसपा के टिकट पर विधायक का चुनाव लड़ रहे देवेन्द्र कुमार सैनी पर रायपुर पुलिस ने जमीन फर्जीवाड़े का मुकदमा दर्ज किया है। रायपुर के थानाध्यक्ष प्रदीप राणा ने बताया कि आरोपी ने पुलिस सिपाही सतेन्द्र कुमार से दूसरे की जमीन दिखाते हुए 29 लाख रुपये में सौदा किया था।

यह भी पढ़ें: महिला के खाते से हैकर्स ने उड़ाए 60 हजार रुपये

इसके बाद आरोपी ने सात लाख रुपये बतौर एडवांस ले लिए। मगर रजिस्ट्री न कराने पर फर्जीवाड़े का पता चला। इसके बाद सिपाही सतेन्द्र की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। देवेन्द्र मूल रूप से झबरेडा हरिद्वार का रहने वाला है तथा वर्तमान में केवल विहार रायपुर में घर बनाया है। एसपी सिटी अजय सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें: कांग्रेसी नेता अब्दुल मतीन समेत 21 के खिलाफ पुलिस केस

यह भी पढ़ें: जमीन का फर्जी एग्रीमेंट कर सिपाही से सात लाख हड़पे