Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ब्राजील के नागरिक ने आश्रम में की खुदकुशी, महिला मित्र के लिए छोड़ा मैसेज

    By Sunil NegiEdited By:
    Updated: Fri, 05 Jun 2020 07:17 PM (IST)

    महिला मित्र के अलग होने पर एक विदेशी नागरिक ने आश्रम के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। करीब ढाई माह से दोनों शीशम झाड़ी स्थित एक आश्रम में ठहरे हुए थे।

    Hero Image
    ब्राजील के नागरिक ने आश्रम में की खुदकुशी, महिला मित्र के लिए छोड़ा मैसेज

    ऋषिकेश, जेएनएन। महिला मित्र के अलग होने पर एक विदेशी नागरिक ने आश्रम के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। करीब ढाई माह से दोनों शीशम झाड़ी स्थित एक आश्रम में ठहरे हुए थे। महिला दोस्त के अलग होने से विदेशी डिप्रेशन में था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ब्राजील के रहने वाले लिएंड्रा केपी बारबे पेट्रा (49 वर्ष) शीशम झाड़ी स्थित दयानंद आश्रम में 17 मार्च से अपनी महिला मित्र के साथ ठहरे थे। गुरुवार को उसका शव उसके कमरे में खिड़की की ग्रिल से लटकता मिला। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक मुनिकीरेती आरके सकलानी, वरिष्ठ उप निरीक्षक रमेश सैनी व चौकी प्रभारी विकेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। जांच में पता चला कि लिएंड्रा केपी बारबे पेट्रा अपनी 34 वर्षीय ब्रिटेन निवासी महिला मित्र के साथ यहां ठहरा था। विगत वर्ष भी यह दोनों इसी आश्रम में ठहरे थे। पुलिस ने मौके से एक पर्ची में व टैब बरामद किया। पर्ची व टैब में मृतक ने अपनी महिला मित्र के लिए एक मैसेज लिखा था। जिसमें उसने अपनी मित्र द्वारा उससे दूरी बना लेने के कारण आत्महत्या करना बताया है। 

    आश्रम के कर्मचारियों ने बताया कि तीन दिन पूर्व मृतक की महिला मित्र अलग कमरे में ध्यान लगाने के लिए चली गई थी, जिससे वह डिप्रेशन में था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरा है, मृतक का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। मृतक के परिजनों को सूचित करने के लिए पुलिस ने ब्राजील दूतावास को भी सूचना दे दी है।

    यह भी पढ़ें: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म कर बनाई अश्लील वीडियो, वायरल करने की धमकी दे रहा युवक

    18 पेटी अंग्रेजी शराब सहित दो गिरफ्तार

    डोईवाला कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को चेकिंग अभियान के दौरान छोटा हाथी वाहन में 18 पेटी अग्रेंजी शराब बरामद की। शराब तस्करी में दो आरोपित को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कोतवाल प्रदीप बिष्ट ने बताया कि डोईवाला के पास पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी। चेकिंग के दौरान एक छोटा हाथी वाहन को रूकने का इशारा किया, लेकिन चालक वाहन लेकर भागने लगा। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए वाहन को रुकवाया और अपने कब्जे में ले लिया। जांच में वाहन से 18 पेटी (864 पव्वे) अंग्रेजी शराब बरामद हुई। आरोपितों ने बताया कि वह यह शराब तस्करी के लिए ले जा रहे हैं। कोतवाल ने बताया कि वाहन से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में आरोपितों ने अपना नाम फिरोज और कमर निवासी लक्खी बाग देहरादून बताया। दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

    यह भी पढ़ें: घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़ करने वाला आरोपित गिरफ्तार