विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 01, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

New Year Resolution: नए साल में बॉलीवुड और टॉलीवुड अभिनेत्रियों का क्या है खास रेजोल्यूशन, आप भी जानें

By Raksha PanthariEdited By:
Published: Fri, 01 Jan 2021 11:40 AM (IST)

New Year Resolution नए साल का आगाज हो गया है। सभी ने अलग-अलग तरीके से इसका स्वागत किया लेकिन नए ...और पढ़ें

New Year Resolution: नए साल में बॉलीवुड और टॉलीवुड अभिनेत्रियों ने लिया खास रेजोल्यूशन।
New Year Resolution: नए साल में बॉलीवुड और टॉलीवुड अभिनेत्रियों ने लिया खास रेजोल्यूशन।

जागरण संवाददाता, देहरादून। New Year Resolution नए साल का आगाज हो गया है। सभी ने अलग-अलग तरीके से इसका स्वागत किया, लेकिन नए साल का ये स्वागत तबतक अधूरा है, जबतक बात रेजोल्यूशन की न हो। हम सभी किसी न किसी तरह का संकल्प लेकर अपने न्यू इयर को खास बनाना चाहते हैं। ठीक इसी तरह बॉलीवुड और टॉलीवुड की तमाम हस्तियां भी नए साल पर रेजोल्यूशन ले रहीं है। तो चलिए आपको बताते हैं उत्तराखंड से बॉलीवुड और टॉलीवुड में खास पहचान बनाने वाली अभिनेत्रियों ने इस बार क्या कुछ खास सोचा है।

करियर और हेल्थ पर करूंगी फोकस 

अभिनेत्री रूप दुर्गापाल ने नए साल में करियर पर फोकस का रेजोल्यूशन लिया है। वो कहती हैं, 2021 में मेरा फोकस करियर पर होगा। 2020 में कुछ खास नहीं कर सकी, लेकिन इस साल मैं चाहती हूं कि कुछ वेब सीरीज और फिल्में करूं। इसके लिए प्रयास कर रही हूं। कुछ वेब सीरीज की स्क्रिप्ट भी पढ़ी है। इसके अलावा कुछ सोशल वर्क भी करना चाहती हूं। 2020 से मैने सीखा है कि जीवन में अच्छी हेल्थ का कितना महत्व है। 

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में करूंगी काम

मिस इंडिया ग्रैंड इंटरनेशनल अनुकृति गुसाईं ने कहा, 2021 में मेरा मकसद पहाड़ की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना होगा। उन्हें अच्छी शिक्षा मिले, इसके लिए प्रयास करूंगी। इसके अलावा स्वरोजगार के लिए उन्हें प्रेरित करूंगी, ताकि महिलाएं सिर उठाकर चल सकें। इसके अलावा बालिका शिक्षा के क्षेत्र में भी काम करना चाहती हूं। मैं पहाड़ की महिलाओं के लिए कुछ कर सकूं, यही मेरा संकल्प होगा।

परिवार के साथ ज्यादा समय बिताऊंगी

एक्ट्रेस और निर्देशक स्वाति सेमवाल ने नए साल में बेहद ही खास रेजोल्यूशन लिया है। उनका कहना है कि 2021 के लिए मेरा संकल्प यही होगा कि ज्यादा से ज्यादा समय अपने परिवार के साथ समय बिताऊं। परिवार के हर सदस्य का ध्यान रखूं। इसके अलावा प्रयास रहेगा कि उत्तराखंड को ध्यान में रखकर कुछ फिल्में बनाऊं। एक नया धारावाहिक भी आ रहा है। यह धारावाहिक मेरे ऊपर ही केंद्रित है। मेरा काम दर्शकों को पसंद आए, इसका भी प्रयास होगा। 

2020 से मिली सीख पर 2021 में भी करूंगी अमल 

वहीं, अभिनेत्री चित्राशी रावत का रेजोल्यूशन भी कुछ हटकर है। उनका कहना है, 2020 में जो कुछ भी मैने सीखा, प्रयास बस यही रहेगा कि 2021 में इस पर अमल करूं। फेक चीजों को जिंदगी से हटाऊंगी। अपने सपनों के लिए समय निकालूंगी। 2020 ने हमें सिखाया कि जीवन की आवश्यकताएं बेहद कम हैं। इसके अलावा करियर पर भी फोकस रहेगा। उत्तराखंड के युवाओं के लिए भी कुछ योजनाएं बना रही हूं। उम्मीद है कि 2021 में ये योजनाएं पूरी होंगी। 

यह भी पढ़ें- Kaun Banega Crorepati: हॉट सीट पर बैठे नजर आएंगे दून के अजय आनंद, बिग बी के सवालों का देंगे जवाब