विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बॉलीवुड एक्स्ट्रेस शिल्पा शेट्टी बहन शमिता के साथ पहुंची देहरादून, देखते ही एयरपोर्ट पर लग गई फैंस की भीड़

Published: Wed, 16 Jul 2025 07:46 PM (IST)

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अपनी बहन शमिता शेट्टी के साथ देहरादून एयरपोर्ट पहुंचीं। प्रशंसकों ने उन्हें घेर लिया और सेल्फी ...और पढ़ें

देहरादून हवाई अड्डे पर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के साथ सेल्फी लेता प्रशंसक साभार विवेक
देहरादून हवाई अड्डे पर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के साथ सेल्फी लेता प्रशंसक साभार विवेक

संवाद सहयोगी, डोईवाला (देहरादून)। बालीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अपनी बहन अभिनेत्री शमिता शेट्टी के साथ देहरादून एयरपोर्ट पहुंची। जहां से वह देहरादून स्थित एक होटल के लिए रवाना हुई।

एयरपोर्ट पर प्रशंसकों की ओर से अभिनेत्री को पहचानने के बाद लोगों ने उन्हें सेल्फी के लिए घेर लिया। जिस पर वह कुछ देर उनके साथ रुकने के पश्चात देहरादून के लिए रवाना हुई।

यहां बता दे कि बुधवार शाम 4:45 पर इंडिगो एयरलाइंस की मुंबई की फ्लाइट से दोनों अभिनेत्री देहरादून हवाई अड्डे पर पहुंची जहां टर्मिनल भवन से बाहर आते ही प्रशंसकों ने उन्हें पहचान लिया और उनमें अभिनेत्री के साथ सेल्फी खींचने की होड़ दिखाई दी। 

जिससे बचते हुए शमिता शेट्टी अपने वाहन में बैठ गई। इस दौरान शिल्पा शेट्टी ने प्रशंसकों को निराश नहीं किया और उन्होंने उनके साथ सेल्फी खिंचवाई। कुछ देर एयरपोर्ट टर्मिनल भवन के बाहर रुकने के पश्चात अभिनेत्री अपनी बहन के साथ देहरादून स्थित एक होटल के लिए रवाना हुई है।

यहां बता दे कि शिल्पा शेट्टी बालीवुड की तमाम सुपरहिट फिल्मों में अपना अभिनय दे चुकी है और वह समय-समय पर उत्तराखंड की वादियों मे समय बिताने के लिए पहुंचती है।

यह भी पढ़ें- कैसे 50 की उम्र में भी दिखती हैं 30 की दिखती हैं Shilpa Shetty, यहां जानें उनकी फिटनेस का राज