विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 15, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Amir Khan बने दून के बच्चों के फैन, उनके साथ खेला क्रिकेट; खिंचवाई फोटो फिर मुंबई के लिए हुए रवाना

By Raksha PanthariEdited By:
Published: Tue, 15 Dec 2020 10:05 AM (IST)

Bollywood Actor Amir Khan बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता आमिर खान को देहदून के बच्चों का अंदाज बेहद भाया और वे ...और पढ़ें

आमिर खान बने दून के बच्चों के फैन, उनके साथ खेला क्रिकेट; खिंचवाई फोटो।
आमिर खान बने दून के बच्चों के फैन, उनके साथ खेला क्रिकेट; खिंचवाई फोटो।

जागरण संवाददाता, देहरादून। Bollywood Actor Amir Khan बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता आमिर खान को देहदून के बच्चों का अंदाज बेहद भाया और वे उनके फैन बन गए। उन्होंने यहां बच्चों के साथ पूरा वक्त बिताया और उनके स्कूल, पढ़ाई के बारे में भी पूछा। सूत्रों के मुताबिक आमिर खान को एक-दो दिन दून में रुकना था लेकिन, जरूरी काम के चलते सोमवार सुबह वह मुम्बई के लिए रवाना हो गए।

अभिनेता आमिर खान निजी दौरे पर बीते रविवार को दून पहुंचे थे। जाखन में रिश्तेदारी में किसी का निधन होने के बाद वह यहां पहुंचे। उन्होंने रविवार को बच्चों के साथ क्रिकेट खेला और उनसे मिले। रात को रिश्तेदार के यहीं रुके। सूत्रों के मुताबिक सोमवार सुबह जाने से पहले भी वह कई बच्चों से मिले और उनके साथ फोटो भी खिंचवाई। 

राजपुर रोड निवासी आसिम ने बताया कि आमिर काफी मिलनसार हैं और बच्चों से काफी प्यार करते हैं। बच्चों की फरमाइश पर उन्होंने उनके के साथ फोटो भी खिंचवाई। इस दौरान क्षेत्र के कई बच्चे आमिर की फिल्म की आपस में चर्चा करते रहे। वर्तमान में वह अपनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा के लिए शूट कर रहे हैं।

जाखन में फिल्माए गए मिथुन की फिल्म के दृश्य

सामाजिक मुद्दों को बनाई जा रही मिथुन चक्रवर्ती की फिल्म की इन दिनों दून के जाखन में शूटिंग चल रही है। विवेक अग्निहोत्री निर्देशित इस फिल्म में राजपुर रोड के कुछ हिस्से भी शूट किए गए। जिसमें अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती का कुछ व्यक्तियों के साथ बैठक करने, मिथुन को कुल्हड़ की चाय पिलाने के दृश्य शामिल रहे। सूत्रों के मुताबिक, इस महीने के अंतिम हफ्ते तक दून के अलावा ऋषिकेश और हरिद्वार के कुछ दृश्य फिल्माए जाएंगे। अगले हफ्ते अभिनेता अनुपम खेर भी शूटिंग के लिए दून पहुंचेंगे। इसके बाद 20 दिसंबर से मसूरी के सिस्टर बाजार में कुछ दृश्य फिल्माए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड की संस्कृति और पर्यटन को दर्शाता है छौ छम्म गीत, विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी ने किया वि‍मोचन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।