विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अपनी वीडियो को लेकर हमेशा विवादों में रहता है ये फेमस यूट्यूबर, अब खातिरदारी के लिए ढूंढ रही देहरादून पुलिस

By Nirmala BohraEdited By:
Published: Mon, 22 Aug 2022 12:27 PM (IST)

Bobby Kataria बाबी कटारिया सोशल मीडिया में खासा एक्टिव रहते हैं। इंस्टाग्राम पर उसके लाखों फालोअर्स भी हैं। अक्‍सर शराब ...और पढ़ें

Bobby Kataria : अपनी वीडियो को लेकर हमेशा विवादों में रहता है ये फेमस यूट्यूबर। वीडियो स्‍क्रीन ग्रेब
Bobby Kataria : अपनी वीडियो को लेकर हमेशा विवादों में रहता है ये फेमस यूट्यूबर। वीडियो स्‍क्रीन ग्रेब

टीम जागरण, देहरादून : Bobby Kataria : टीकटाक से फेसम हुए इस यूट्यूबर की काफी फैन फालोइंग है और ये अपनी वीडियो या रिल्‍स को लेकर काफी विवादों में रहता है। विवाद भी इतने संगीन की उसे पुलिस तलाश कर रही है।

इंस्टाग्राम पर लाखों फालोअर्स

जी हां, हम बात कर रहे हैं यूटृयूबर बाबी कटारिया की जिसे उत्‍तराखंड पुलिस ढूंढ रही है। वहीं दिल्‍ली में उसके खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई है। बाबी कटारिया सोशल मीडिया में खासा एक्टिव रहते हैं। अक्‍सर शराब और सिगरेट के साथ उनके वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होते हैं। इंस्टाग्राम पर उसके लाखों फालोअर्स भी हैं।

बाबी कटारिया गुरुग्राम के बसई गांव का रहने वाले हैं। उनकी अपनी शुरुआती पढ़ाई दिल्ली के एमबीडीएवी स्कूल से हुई है। उन्‍होंने वकालत की हुई है।

देहरादून में बीच सड़क पर कुर्सी मेज लगाकर शराब पीते हुए वीडियो वायरल होने के बाद बाबी कटारिया पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। उत्तराखंड की देहरादून पुलिस इस मामले में उसकी तलाश कर रही है। पुलिस टीम गुरुग्राम के लिए रवाना हो चुकी है।

गिरफ्तारी के लिए देहरादून से टीम रवाना

पिछले दिनों देहरादून के कैंट कोतवाली क्षेत्र में बीच सड़क पर कुर्सी टेबल लगाकर शराब पीते हुए यूट्यूबर बाबी कटारिया की वीडियो वायरल हुई थी। बाबी कटारिया के खिलाफ कैंट कोतवाली में 11 अगस्त को मुकदमा दर्ज हुआ था। जिसके बाद रविवार को उसकी गिरफ्तारी के लिए देहरादून से टीम रवाना कर दी गई है।

बाबी कटारिया कई मोबाइल नंबर चलाता है ऐसे में उसकी लोकेशन का अब तक पता नहीं लग पा रहा है। दो दिन पहले उनके अधिवक्ता ने संपर्क कर जल्द कटारिया के देहरादून आने की बात कही थी, लेकिन वह अब तक उपस्थित नहीं हुआ।

वहीं बाबी कटारिया के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने एक अन्‍य वीडियो के मामले में एफआईआर दर्ज की है। इस वीडियो में कटारिया विमान के अंदर सिगरेट पीते हुए दिख रहा था। यह वीडियो सात-आठ माह पुराना बताया जा रहा है। जिसका संज्ञान लेते हुए केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जांच के आदेश दिए थे।