छात्रा ने परिचित पर लगाया छेड़खानी और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप
जीएनएम की एक छात्रा ने अपने परिचित पर छेड़खानी और दुष्कर्म के प्रयास के आरोप लगाया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
देहरादून, [जेएनएन]: जीएनएम की एक छात्रा ने अपने परिचित पर छेड़खानी और दुष्कर्म के प्रयास के आरोप लगाया। साथ ही छात्र ने कहा कि आरोपित ने फेसबुक पर अश्लील संदेश भेजकर जान से मारने की धमकी भी दी। इस संबंध में छात्रा ने थाना प्रेमनगर में तहरीर दी है। तहरीर के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी प्रेमनगर मुकेश त्यागी ने बताया कि पीडि़ता के मुताबिक वर्ष 2015 में वह प्रेमनगर में अपने रिश्तेदार के यहां रहकर क्षेत्र के एक निजी कॉलेज से जीएनएम का कोर्स कर रही थी।
उनके रिश्तेदार के यहां प्रमोद सोम पुत्र स्व. देव सिंह निवासी श्रद्धापुरी, ककरखेडा मेरठ का आना-जाना था। इसलिए उसकी आरोपित से जान पहचान हो गई थी। आरोपित उससे बेटी कहकर बात करता था। छात्रा ने आरोप लगाया कि सितंबर 2015 में वह आरोपित के साथ भाई के यहां हरिद्वार जा रही थी।
इसी दौरान उसने गाड़ी में उसके साथ अश्लील हरकत की। विरोध करने पर उसे हरिद्वार में छोड़ दिया और कुछ समय बाद आरोपित उसको फोन कर अश्लील बाते करने लगा।
पीड़िता ने बताया कि वर्ष 2016 में आरोपित ने उसे माफी मांगने के बहाने घंटाघर राजपुर रोड पर बुलाया और वहां एक होटल में ले जाकर उसके के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया लोकलाज के डर से वह चुप रही। लेकिन 20 जुलाई को आरोपित ने उसके फेसबुक आइडी पर अश्लील मैसेज भेजकर जान से मारने की धमकी दी।
यह भी पढ़ें: युवती से दुष्कर्म का नामजद आरोपित गिरफ्तार
यह भी पढ़ें: सिटी बस कंडक्टर ने नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म
यह भी पढ़ें: दिव्यांग किशोरी को जंगल में ले जाकर किया दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार