Move to Jagran APP

लोकसभा चुनाव में भाजयुमो की होगी अहम भूमिका: कृषि मंत्री सुबोध उनियाल

कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा ने जिस प्रकार विधानसभा चुनाव में कार्य किया उससे बेहतर कार्य लोकसभा चुनाव में करना है।

By Sunil NegiEdited By: Published: Thu, 28 Feb 2019 05:34 PM (IST)Updated: Thu, 28 Feb 2019 05:34 PM (IST)
लोकसभा चुनाव में भाजयुमो की होगी अहम भूमिका: कृषि मंत्री सुबोध उनियाल
लोकसभा चुनाव में भाजयुमो की होगी अहम भूमिका: कृषि मंत्री सुबोध उनियाल

विकासनगर, जेएनएन। कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा लोकसभा चुनाव में अहम भूमिका निभाएगा। भाजयुमो कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए उन्होंने कहा कि जिस प्रकार विधानसभा चुनाव में कार्य किया, उससे बेहतर कार्य लोकसभा चुनाव में करना है। पार्टी को बहुमत दिलाने के लिए अपना शत प्रतिशत देना होगा। 

loksabha election banner

बुधवार को पालिका हॉल में मोर्चा द्वारा आयोजित युवा संसद कार्यक्रम शुभारंभ करते हुए बतौर मुख्य अतिथि कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ सीधे पात्रों तक पहुंच रहा है। सरकार की उपलब्धियां जन जन तक पहुंचाने का काम भी मोर्चा करे। साथ ही लोकसभा चुनाव की तैयारियों में मोर्चा के युवा जुट जाएं। उन्होंने दो मार्च को होने वाली बाइक रैली को सफल बनाने के लिए भी कहा। विधायक मुन्ना ङ्क्षसह चौहान ने युवाओं को संसदीय कार्यप्रणाली का पाठ पढ़ाया। कहा कि भारतीय लोकतंत्र में संसद जनता की सर्वोच्च प्रतिनिधि संस्था है। इसी माध्यम से आम लोगों की संप्रभुता को अभिव्यक्ति मिलती है। संसद ही इस बात का प्रमाण है कि हमारी राजनीतिक व्यवस्था में जनता सबसे ऊपर है, जनमत सर्वोपरि है।

गढ़वाल मंडल विकास निगम अध्यक्ष महावीर ङ्क्षसह रांगड़ ने कहा कि युवाओं को सरकार की उपलब्धि को जन जन तक पहुंचाना चाहिए। मोर्चा प्रदेश महामंत्री नवीन ठाकुर ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए देशभक्ति कविता आज्ञा दो मां मुझे सरहद पर जाना है, तेरे कर्ज तो अनगिनत हैं ही अब उस मां का कर्ज चुकाना है सुनाकर युवाओं में जोश भरा। युवा संसद में पक्ष विपक्ष के बीच बहस भी छिड़ी।

इस मौके पर राष्ट्रीय सहमीडिया प्रभारी नेहा जोशी, कार्यक्रम सहसंयोजक अंशुल चावला, मोर्चा जिलाध्यक्ष विपुल मंदोली, भाजपा जिला महामंत्री अरुण मित्तल, मंडल अध्यक्ष संदीप मोंगा, मोर्चा मंडल अध्यक्ष अनिल चौहान, कपिल शर्मा, संजय तोमर, नरेश रावत, रवि चौहान, मनीष रावत, राहुल पुंडीर आदि शामिल रहे।

यह भी पढ़ें: छात्रसंघ और एनएसयूआइ ने शिक्षकों की मांग को लेकर शुरू क्रिया क्रमिक अनशन

यह भी पढ़ें: सपा और बसपा गठबंधन पर कांग्रेस में बैचेनी, प्रत्याशी चयन में लेंगे फीडबैक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.