Move to Jagran APP

भाजपा महानगर ने रैली निकाल सीएम का जताया आभार

जागरण संवाददाता देहरादून भ्भाजपा महानगर ने गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित करने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया। कार्यकर्ताओं की ओर से मुख्यमंत्री के दून पहुंचने पर उनके भव्य स्वागत का कार्यक्रम प्रस्तावित था लेकिन बारिश के चलते मुख्यमंत्री भराड़ीसैंण से दून नहीं आ सके। हालांकि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कार्यकर्ताओं ने पुलिस लाइन से सीएम आवास तक बाइक रैली निकाली।

By JagranEdited By: Published: Fri, 06 Mar 2020 09:10 PM (IST)Updated: Fri, 06 Mar 2020 09:10 PM (IST)
भाजपा महानगर ने रैली निकाल सीएम का जताया आभार
भाजपा महानगर ने रैली निकाल सीएम का जताया आभार

जागरण संवाददाता, देहरादून: भाजपा महानगर ने गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित करने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया। कार्यकर्ताओं की ओर से मुख्यमंत्री के दून पहुंचने पर उनके भव्य स्वागत का कार्यक्रम प्रस्तावित था, लेकिन बारिश के चलते मुख्यमंत्री भराड़ीसैंण से निर्धारित समय पर दून नहीं आ सके। हालांकि, पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कार्यकर्ताओं ने पुलिस लाइन से सीएम आवास तक बाइक रैली निकाली।

loksabha election banner

शुक्रवार को खराब मौसम के बावजूद भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश कम नहीं हुआ, बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मुख्यमंत्री का आभार व स्वागत करने पुलिस लाइन रेसकोर्स पहुंचे। जहा उन्होंने ढोल-दमाऊ और स्थानीय लोक कलाकारों के साथ जमकर नृत्य किया। हालांकि, काफी देर इंतजार करने बाद जब खराब मौसम के कारण सीएम के न पहुंच पाने की सूचना मिली तो कार्यकर्ता खासे निराश हुए। इसके बाद महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट और महापौर सुनील उनियाल गामा की अगुआई में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने रैली के रूप में सीएम आवास का रुख किया। रेसकोर्स, धर्मपुर, आराघर, घटाघर, दिलाराम बाजार, कैंट रोड होते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं की भगवा गुब्बारों से सजी गाड़ियों का काफिला मुख्यमंत्री आवास पहुंचा। यहां मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कार्यकर्ताओं को टेलीफोन पर संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार प्रदेश के विकास के लिए कटिबद्ध हैं, हमने 2017 विधानसभा चुनाव के विजन डॉक्यूमेंट में शामिल ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण का वायदा पूरा कर दिया है। रैली में 20 सूत्रीय कार्यक्रम के उपाध्यक्ष नरेश बंसल, महापौर सुनील उनियाल गामा, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र भसीन, महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट, दायित्व धारी राजकुमार पुरोहित, जितेंद्र रावत मोनी, ब्रज भूषण गैरोला, विश्वास डाबर आदि शामिल रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.