Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाजपा कार्यकर्त्‍ताओं ने बिहार चुनाव में एनडीए की जीत पर मनाया जश्न

    By Sunil NegiEdited By:
    Updated: Wed, 11 Nov 2020 02:37 PM (IST)

    बिहार चुनाव में एनडीए की शानदार जीत पर ऋषिकेश में भाजपा कार्यकर्त्‍ताओं ने आतिशबाजी कर जश्न मनाया। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद ऋषिकेश क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं ने सरकार बनने पर खुशी जताई।

    बिहार चुनाव में एनडीए की शानदार जीत पर ऋषिकेश में भाजपा कार्यकर्त्‍ताओं ने आतिशबाजी कर जश्न मनाया।

    ऋषिकेश, जेएनएन। बिहार चुनाव में एनडीए की शानदार जीत पर ऋषिकेश में भाजपा कार्यकर्त्‍ताओं ने आतिशबाजी कर जश्न मनाया। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद ऋषिकेश क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं ने सरकार बनने पर खुशी जताई। वहीं, डोईवाला नगर मंडल के कार्यकर्त्‍ताओं द्वारा थानों चौराहा भानियावाला में मिठाई बांटी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दून तिराहा में नगर निगम की महापौर अनीता ममगाईं के साथ पार्षद और कार्यकर्त्‍ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ आतिशबाजी की और एक दूसरे का मुंह मीठा किया। इस मौके पर पार्षद विजय बडोनी, विजेंद्र मोघा, कमला गुनसोला, मंडी समिति अध्यक्ष विनोद कुकरेती, विनोद शर्मा, राजेंद्र सेठी, पंकज शर्मा, वेद प्रकाश धीगड़ा आदि मौजूद रहे।

    डोईवाला नगर मंडल के कार्यकर्त्‍ताओं ने मनाया जश्‍न 

    बिहार मे भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलने की खुशी में डोईवाला नगर मंडल के कार्यकर्त्‍ताओं द्वारा थानों चौराहा भानियावाला में मिष्ठान वितरण का आयोजन किया गया। भाजपा डोईवाला मंडल अध्यक्ष विनय कंडवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के बीच एक दूसरे को बधाई दी। वहीं मिठाई बांटकर से जीत का जश्न भी मनाया।

    बिहार चुनाव परिणाम को लेकर रही थी उत्सुकता

    बीते दिन बिहार में हुए विधानसभा के चुनाव को लेकर तीर्थ नगरी में भी नागरिकों के बीच परिणामों को जानने की उत्सुकता नजर आई थी। ऋषिकेश आसपास क्षेत्र में करीब 35 प्रतिशत आबादी पूर्वांचल और बिहार क्षेत्र में रहने वाले लोगों की है। यहां का मलिन बस्ती क्षेत्र इस तरह के लोगों का आवास क्षेत्र है। पूरे देश की नजर बिहार चुनाव परिणाम पर है। ऋषिकेश शहर भी इससे अछूता नहीं है। सुबह सवेरे आस्था पथ, देहरादून रोड, भद्रकाली रोड जहां कहीं भी नागरिक प्रात: भ्रमण पर जाते हैं, सभी जगह चुनाव नतीजों को लेकर चर्चा बनी रही।

    यह भी पढ़ें: उत्तराखंड के वन मंत्री हरक सिंह रावत को तीन महीने की सजा, जानिए क्या है पूरा मामला