Move to Jagran APP

सरकार की उपलब्धियां आमजन तक पहुंचाने पर जोर

संवाद सूत्र चकराता जौनसार-बावर के सीमांत त्यूणी मंडल में भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशन में प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 21 Nov 2020 10:04 PM (IST)Updated: Sat, 21 Nov 2020 10:04 PM (IST)
सरकार की उपलब्धियां आमजन तक पहुंचाने पर जोर
सरकार की उपलब्धियां आमजन तक पहुंचाने पर जोर

संवाद सूत्र, चकराता: जौनसार-बावर के सीमांत त्यूणी मंडल में भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशन में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें एसटी आयोग के चेयरमैन राज्यमंत्री मूरतराम शर्मा व प्रदेश प्रवक्ता भाजपा विनोद सुयाल ने सभी कार्यकत्र्ताओं को केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां आमजन तक पहुंचाने पर जोर दिया। कार्यकत्र्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने के साथ जिम्मेदारी से कार्य करने को कहा। वक्ताओं ने चार सत्र में आयोजित प्रशिक्षण में आए कार्यकत्र्ताओं से अनुभव भी साझा किए।

loksabha election banner

शनिवार को सीमांत क्षेत्र के त्यूणी मंडल में भाजपा के प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन उत्तराखंड जनजाति आयोग के अध्यक्ष मूरतराम शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल व जिला प्रशिक्षण प्रमुख यशपाल सिंह नेगी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। चार अलग-अलग भागों में बांटे गए भाजपा के प्रशिक्षण शिविर के पहले, दूसरे, तीसरे व चौथे सत्र में वक्ताओं ने पार्टी कार्यकत्र्ताओं को भाजपा की रीति-नीति के बारे में बताया। इसके अलावा कार्यकत्र्ताओं को प्रशिक्षण के माध्यम से संगठन को मजबूत बनाने, बूथ स्तर की तैयारी, केंद्र व सरकार की उपलब्धियां, जनहित में संचालित कई लाभकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार एवं विकास परक योजना समेत अन्य महत्वपूर्ण बिदुओं पर विस्तृत चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा कार्यकत्र्ताओं को केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां आमजन तक पहुंचाने के प्रयास तेज करने होंगे। कहा मोदी सरकार का उद्देश्य समाज के अंतिम छोर में बसे नागरिक तक विकास की किरण पहुंचाना है। कहा कि सरकार का प्रयास समाज में गरीब-कमजोर व हर वर्ग को विकास परक योजना से जोड़ना है। जिससे देश-प्रदेश में खुशहाली का वातावरण बनेगा। वक्ताओं ने सभी कार्यकत्र्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने के लिए कहा। वक्ताओं ने कहा भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत की पहचान दुनिया में सबसे अलग बनी है। कहा सभी कार्यकत्र्ताओं को आपसी मतभेद भुलाकर एकजुटता के साथ संगठन के हित में कार्य करना होगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष भाजपा शमशेर सिंह पुंडीर, जिला उपाध्यक्ष राजाराम शर्मा, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष पान सिंह राणा, मंडल अध्यक्ष रतन सिंह चौहान, महामंत्री नीरज शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष रमेश डोभाल, वरिष्ठ भाजपा नेता कमलेश उनियाल, भाजपा नेता हरजीत राणा, शांतिराम डोभाल, विद्यानंद शर्मा, मानदास, दरबान सिंह आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.