Move to Jagran APP

देहरादून: राहुल गांधी की रैली में देश के पहले सीडीएस का कटआउट दिखने पर भाजपा ने कांग्रेस पर साधा निशाना

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की गुरुवार को देहरादून रैली में देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) के कटआउट को लेकर जंग छिड़ गई है। भाजपा ने इस मामले में कांग्रेस पर निशाना साधा है।

By Sumit KumarEdited By: Published: Thu, 16 Dec 2021 05:58 PM (IST)Updated: Thu, 16 Dec 2021 06:05 PM (IST)
देहरादून: राहुल गांधी की रैली में देश के पहले सीडीएस का कटआउट दिखने पर भाजपा ने कांग्रेस पर साधा निशाना
उत्तराखंड विजय सम्मान रैली के दौरान लगाए गए राहुल गांधी, सीडीएस बिपिन रावत व इंदिरा गांधी के कटआउट। जागरण

जागरण संवाददाता, देहरादून: कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की देहरादून रैली में देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिप‍िन रावत के कटआउट को लेकर जंग छिड़ गई है। भाजपा ने इस मामले में कांग्रेस पर निशाना साधा है।

loksabha election banner

इंटरनेट मीडिया पर भी इस मामले में भाजपा जहां कांग्रेस की इस रैली में देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत के कटआउट लगाने को लेकर आपत्ति जता रही है। जिसमें भाजपा का कहना है कि चुनाव से पहले सीडीएस को 'राजनीतिक टूल' बनाना चाहती। वहीं कांग्रेस इस रैली को 1971 युद्ध में भारत की जीत के 50 साल पूरे होने का जश्न मनाने के लिए आयोजन की बात कह रही है।

राहुल को काले झंडे दिखाने निकले भाजयुमो कार्यकर्त्‍ता गिरफ्तार

दून पहुंचे कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को भाजयुमो कार्यकत्र्ता काले झंडे दिखाने के लिए निकले। वह राजस्थान में दिए गए एक बयान से नाराज थे। पुलिस ने उन्हें रैली स्थल पहुंचने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया और रिजर्व पुलिस लाइन ले जाकर काफी देर बाद रिहा किया।

गुरुवार को दून के परेड मैदान में कांग्रेस की ओर से विजय सम्मान रैली का आयोजन किया गया। जिसमें कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने जनता को संबोधित किया। राजस्थान में हिंदू और हिंदुत्व को लेकर दिए गए राहुल गांधी के बयान के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व महानगर अध्यक्ष श्याम पंत और पूर्व महानगर महामंत्री राजेश रावत के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकत्र्ता उन्हें काले झंडे दिखाने को रैली स्थल की ओर जाने लगे। पुलिस ने नगर निगम के पास से प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें- 1971 के युद्ध में भारत एकजुट था, इसलिए पाकिस्तान ने 13 दिनों में झुका लिया था अपना सिर

सभी प्रदर्शनकारियों को रैली समाप्त होने तक रिजर्व पुलिस लाइन में रखा गया। गिरफ्तारी के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। भाजयुमो कार्यकत्र्ताओं ने राहुल गांधी वापस जाओ के नारे भी लगाए। पूर्व भाजयुमो पदाधिकारियों ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी समेत पूरी कांग्रेस पार्टी हमेशा हिंदुओं को लेकर तुष्टीकरण की राजनीति करती आई है। जबकि, कांग्रेस को देश और विभिन्न प्रदेश में आम जनता सत्ता से बेदखल कर चुकी है। प्रदर्शन करने वालों में सौरभ शर्मा, गौरव सहगल, गौरव कनौजिया, वरुण वालिया, दीपक सकलानी, रोहित चौहान, सागर सोनकर, सूरज रावल आदि शामिल थे।

यह भी पढ़ें- 1971 के युद्ध में भारत एकजुट था, इसलिए पाकिस्तान ने 13 दिनों में झुका लिया था अपना सिर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.