विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कंडोली में भाजपा कार्यकर्त्‍ताओं ने बनाई मोदी वाटिका, रोपे फलदार पौधे

By Sumit KumarEdited By:
Published: Sun, 20 Sep 2020 06:58 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे सेवा सप्ताह के तहत कंडोली में मोदी वाटिका का निर्माण किया गया।

कंडोली में भाजपा कार्यकर्त्‍ताओं ने बनाई मोदी वाटिका, रोपे फलदार पौधे
कंडोली में भाजपा कार्यकर्त्‍ताओं ने बनाई मोदी वाटिका, रोपे फलदार पौधे

देहरादून, जेएनएन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे सेवा सप्ताह के तहत कंडोली में मोदी वाटिका का निर्माण किया गया। शनिवार को इसका उद्घाटन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत और मसूरी विधायक गणेश जोशी ने किया। इस दौरान उन्होंने फलदार पौधे भी लगाए। उनके आह्वान पर कार्यकत्र्ताओं ने भी वाटिका में 70 फलदार पौधे रोपे। इनमें आंवला, अमरूद, आम, अखरोट आदि शामिल हैं। 

वहीं एमडीडीए के अधिकारियों को पार्क की देखरेख का जिम्मा स्थानीय समितियों को देने को कहा गया है। कार्यक्रम में विधायक गणेश जोशी ने कहा कि पौधों को देखने के लिए वह प्रत्येक माह मोदी वाटिका का भ्रमण करेंगे। इस मौके पर भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, भाजपा मंडल अध्यक्ष पूनम नौटियाल मौजूद रहे। 

विभूतियों की प्रतिमाएं की साफ

 भाजपा अंबेडकर नगर मंडल की ओर से शहर में स्थापित विभूतियों की प्रतिमाएं साफ की गईं। साथ ही, कार्यकत्र्ताओं ने महापुरुषों को श्रद्धांजलि भी दी। सेवा सप्ताह के छठे दिन अंबेडकर नगर मंडल में स्थित महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर, सरदार बल्लभ भाई पटेल, इंद्रमणि बडोनी, राजीव गांधी, हेमवती नंदन बहुगुणा, सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत, महापौर सुनील उनियाल गामा, उपस्थित रहे। 

दिव्यांगों को बांटे उपकरण 

राजपुर रोड विधायक खजान दास के नेतृत्व में भाजपा कार्यकत्र्ताओं ने सेवा सप्ताह के तहत मंडल स्तर पर दिव्यांगों को कृत्रिम अंग, छड़ी, चश्मे आदि वितरित किए। साथ ही स्वच्छता अभियान चलाकर पंडित दीनदयाल पार्क की सफाई भी की। 

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: नेता प्रतिपक्ष हृदयेश को एयर लिफ्ट कर मेदांता शिफ्ट करने की तैयारी, कोरोना की हुई थी पुष्टि

व्हीलचेयर और चश्मे दिए 

 भाजपा महिला मोर्चा की ओर से सेवा सप्ताह के तहत दिव्यांगों को उपकरण किए गए। साईं निवास होम स्टेपर आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में मोर्चा की अध्यक्ष रितु खंडूड़ी भूषण के नेतृत्व में दिव्यांग भाई-बहनों को ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, कान की मशीनें, चश्मा दिया गया। 

वार्ड स्तर पर सेवा सप्ताह पर चलाया अभियान 

भाजपा के सेवा सप्ताह के तहत वार्ड-56 धर्मपुर, वार्ड-48, वार्ड-57 के कार्यकत्र्ताओं ने शहीद स्मारक में स्वच्छता अभियान चलाया। जबकि, वार्ड-53 माता मंदिर, वार्ड-52, वार्ड-54, वार्ड-58 एमडीडीए डिफेंस कॉलोनी में भी शहीद स्मारक समेत आसपास की सफाई की गई। 

मसूरी में भी बांटे उपकरण 

भाजपा मसूरी मंडल ने कुलड़ी स्थित तिलक मेमोरियल लाइब्रेरी परिसर में शिविर का आयोजन किया। इसमें करीब सौ जरूरतमंदों को मसूरी विधायक गणोश जोशी के सहयोग से कान की मशीन, चश्मे व छड़ियां वितरित की गई। इस मौके पर मंडल महामंत्री कुशाल राणा आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: Uttarakhand Assembly Monsoon Session: विधानभवन के सभामंडप में ही होगा विधानसभा का मानसून सत्र