भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने भगत ने की भाजयुमो के कामकाज की समीक्षा, दिए ये दिशा-निर्देश
बंशीधर भगत ने बुधवार को भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल समेत प्रांतीय और जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ वीडयो कॉन्फेंसिंग की।
देहरादून, राज्य ब्यूरो। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने बुधवार को भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल समेत प्रांतीय और जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ वीडयो कॉन्फेंसिंग की। इस दौरान उन्होंने युवा मोर्चा के कामकाज की समीक्षा की। साथ ही कोरोना संकट के मद्देनजर चलाए जा रहे सेवा कार्यों के बारे में भी विस्तार से जानकारी ली।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भगत ने भाजयुमो के पदाधिकारियों को प्रधानमंत्री सहायता कोष में सहयोग के लिए लोगों को प्रेरित करने, जरूरतमंदों को मास्क, राशन का वितरण करने, आरोग्य सेतु अनिवार्य डाउनलोड करने के सिलसिले में निर्देश दिए। उन्होंने भाजयुमो के सभी जिलाध्यक्षों से सांगठिनक और सेवा कार्यों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल ने मोर्चा की ओर से संचालित गतिविधियों का ब्योरा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष रखा। उन्होंने बताया कि युवा मोर्चा ने प्रदेशभर में 10 लाख दीये जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। कोरोना के मद्देनजर सेवा कार्य निरंतर चल रहा है। भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री गुंजन सुखीजा ने बताया कि मोर्चा के प्रत्येक जिलाध्यक्ष ने 100-100 रक्तदाताओं की सूची तैयार की है।
सोशल मीडिया में अफवाह फैलाने वालों पर हो कार्रवाई: भाजपा
मुख्यमंत्री की सेहत को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने के मामले में भाजपा ने कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई है। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ.देवेंद्र भसीन ने कहा कि इस प्रकरण की जितनी निंदा की जाए कम है। प्रकरण में कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
डॉ. भसीन ने कहा कि सबको यह विचार भी करना चाहिए कि इस प्रकार के कृत्यों से कुछ लोग सोशल मीडिया को कठघरे में खड़ा कर रहे हैं। ऐसे लोगों को अलग-थलग किया जाना चाहिए। सोशल मीडिया का उपयोग बेहद जिम्मेदारी से करना होगा। यह सबका दायित्व है।
यह भी पढ़ें: कांग्रेस ने की प्रवासियों का रेल किराया देने की पेशकश की, पढ़िए
भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अजेंद्र अजय ने भी मुख्यमंत्री को लेकर सोशल मीडिया में अफवाह फैलाने की घटना को घिनौनी हरकत बताया है। साथ ही विपक्षी कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कोरोना संकट के दौरान भी यह पार्टी अराजकता फैलाने के दुष्प्रयासों में जुटी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग सोशल मीडिया में अभियान चलाकर घटिया राजनीति कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: विधायक अमनमणि मामले में यूपी में एक्शन, उत्तराखंड में खुली छूट; पढ़िए पूरी खबर