विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 11, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा- भाजपा ने पारदर्शिता से दिया युवाओं को रोजगार

By Sunil NegiEdited By:
Published: Fri, 11 Jun 2021 06:45 AM (IST)

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि भाजपा सरकार ने पूरी पारदर्शिता के साथ युवा बेरोजगारों को रोजगार दिया ...और पढ़ें

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक। फाइल फोटो
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक। फाइल फोटो

राज्य ब्यूरो, देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि भाजपा सरकार ने पूरी पारदर्शिता के साथ युवा बेरोजगारों को रोजगार दिया है। नौकरियों की बंदरबांट नहीं की। अभी तक सरकारी, गैर सरकारी, स्थायी व अस्थायी रूप से सात लाख से अधिक व्यक्तियों को रोजगार दिया जा चुका है। सरकार जल्द ही बड़े पैमाने पर सरकारी एवं गैर सरकारी पदों पर भर्तियां करने जा रही है।

गुरुवार को एक बयान में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि लगभग डेढ़ साल से कोरोना के कारण हर तरह की सरकारी, गैर सरकारी और व्यावसायिक गतिविधियां ठप पड़ी हैं। बावजूद इसके प्रदेश में किसी भी संविदा अथवा आउटसोर्स कार्मिक की सेवा को समाप्त नहीं किया गया है, बल्कि सरकार उनके लिए रोजगार सृजन की नई योजनाएं लेकर आई है।

कांग्रेस के रोजगार संबंधी बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस सरकार में नौकरियों की बंदरबांट के आरोप लगे थे। तब चहेतों को रेवड़ि‍यों की तरह सरकारी नौकरी बांटने और पिछले दरवाजे से हुई नियुक्तियों को लेकर जम कर हंगामा हुआ था। कांग्रेस शासनकाल में बेरोजगारों के साथ केवल छलावा हुआ। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की सरकार पूर्ण पारदर्शिता से सबका साथ, सबका विकास की भावना से कार्य कर रही है।

भाजपा ने युवाओं को रोजगार से जोड़ने का एतिहासिक कार्य किया है। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने रोजगार के वर्ष 2017 से 2020 तक के वर्षवार आंकड़े देते हुए कहा कि इस अवधि में सरकार ने 712837 रोजगार सृजित कर बेरोजगारों को रोजगार दिया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में सरकार कोरोना से आम लोगों की रक्षा के लिए लड़ रही है। विपक्ष को भी आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति को छोड़कर सेवा कार्यों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। सरकार हर व्यक्ति के जीवन की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और रोजगार की दिशा में गंभीरता से कार्य कर रही है।

यह भी पढ़ें-पहाड़ों में जोर पकड़ रहा अभियान, जानिए और क्‍यो बोले आम आदमी पार्टी के उपाध्‍यक्ष

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें