विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 27, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाजपा कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष, कोरोना के नियम हुए तार-तार; लगा लंबा जाम

By Raksha PanthriEdited By:
Published: Sat, 27 Feb 2021 01:58 PM (IST)Updated: Sat, 27 Feb 2021 07:59 PM (IST)

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम से पूर्व कार्यकर्ताओं ने इंद्रमणि बडोनी चौक पर उनका जोरदार स्वागत किया। दुपहिया ट्रैक्टर और अन्य वाहनों के साथ कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला। कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने में प्रदेश अध्यक्ष को डेढ़ घंटा लग गया।

भाजपा कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष। जागरण
भाजपा कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष। जागरण

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम से पूर्व कार्यकर्ताओं ने इंद्रमणि बडोनी चौक पर उनका जोरदार स्वागत किया। दुपहिया, ट्रैक्टर और अन्य वाहनों के साथ कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला। श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज के समीप कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने में प्रदेश अध्यक्ष को डेढ़ घंटा लग गया। इस दौरान देहरादून-हरिद्वार रोड पर वाहनों का करीब डेढ़ किलोमीटर लंबा जाम भी लगा रहा।  

सम्मेलन स्थल पर प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के साथ विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल, पार्टी के जिला अध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर ने दीप प्रज्वलित कर सम्मेलन का उद्घाटन किया। इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने परंपरागत वेशभूषा में गढ़वाली भाषा में गणेश वंदना प्रस्तुत की। इससे पूर्व सभी ने वंदे मातरम गीत गाया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में बहुत काम हुए हैं। मैंने संकल्प लिया है कि सभी 70 विधानसभा क्षेत्र में जाऊं और कार्यकर्ताओं से संवाद करूं। उन्होंने कहा कि मेरा स्वास्थ्य ठीक नहीं है। कार्यकर्ताओं के उत्साह को देखते हुए यहां आया हूं। अभी भी बुखार से ग्रसित हूं। मैं सिर्फ यहां कार्यकर्ताओं का धन्यवाद देने आया हूं।

कोरोना गाइडलाइन का नहीं हुआ पालन 

आयोजन स्थल पर कोरोनावायरस संक्रमण को देखते हुए गाइडलाइन का पालन दूर-दूर तक नजर नहीं आया। मंचासीन वरिष्ठ नेताओं समेत अधिसंख्य कार्यकर्ता मास्क लगाना भूल गए। कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल, प्रदेश उपाध्यक्ष कुसुम कंडवाल, कार्यक्रम संयोजक जिला महामंत्री सुरेश कंडवाल, मंडल अध्यक्ष दिनेश सती, प्रदीप धस्माना आदि मौजूद है। सम्मेलन में ऋषिकेश मंडल समेत श्यामपुर ग्रामीण मंडल और वीर भद्र मंडल के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल है। 

कोरोना संकट में कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर की जनता की सेवा 

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि कोरोना संकट के समय कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर जनता की सेवा की। हमारी राज्य सरकार और मैंने स्वयं प्रतिदिन हजारों लोगों को भोजन और सहायता उपलब्ध कराई। उस दौरान जनता के बीच से गायब हुए विपक्षी अब फिर चुनाव को देखते हुए सक्रिय हो गए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री और रेल मंत्री का कर्णप्रयाग रेल योजना के लिए धन्यवाद दिया। 

उन्होंने कहा कि हरिद्वार और देहरादून के बीच फ्लाईओवर और हाईवे के निर्माण से जाम से मुक्ति और सफर की दूरी भी घटी है। आइडीपीएल के समीप कृष्णा नगर कॉलोनी की पेयजल योजना और सड़कों के लिए उन्होंने इसे स्वयं का प्रयास बताया। उन्होंने ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में अपने 14 वर्ष के कार्यकाल को उपलब्धि पूर्ण बताया।

भूख से हुए बेहाल कार्यकर्ताओं के सब्र का टूटा बांध 

ऋषिकेश-हरिद्वार रोड पर स्थित कर्यक्रम स्थल में आयोजित कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन में कार्यकर्ताओं का सब्र टूट पड़ा। मंच से प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार का संबोधन के भूख से बेहाल कार्यकर्ताओं ने किसी का इंतजार नहीं किया और प्लेट लेकर सीधे दाल चावल के पतीले पर टूट पड़े।

यह भी पढ़ें- मुख्‍यमंत्री त्रिवेंद्र ने 17 भाजपा नेताओं को दायित्व से नवाजा, सभी को दिया है राज्‍य मंत्री स्‍तर का दर्जा

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।