Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम बोले, केंद्रीय नेतृत्व कर रहा पूर्व सीएम त्रिवेंद्र की चिंता

    By Raksha PanthriEdited By:
    Updated: Fri, 26 Mar 2021 09:34 PM (IST)

    भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम का कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र का चार साल का कार्यकाल सराहनीय रहा। उन्होंने कहा कि रावत के बारे में चिंता करना केंद्रीय नेतृत्व का काम है।

    Hero Image
    विस चुनाव में पूर्व सीएम त्रिवेंद्र का लिया जाएगा सहयोग। जागरण

    राज्य ब्यूरो, देहरादून। भाजपा सरकार में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर भले ही पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के मन की टीस अब झलकने लगी हो, मगर पार्टी नेतृत्व ऐसा नहीं मानता। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम का कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र का चार साल का कार्यकाल सराहनीय रहा। रावत के मन में कोई भी बात नहीं है और न उनके द्वारा कभी यह कहा गया कि वे नेतृत्व से नाखुश हैं। उन्होंने कहा कि रावत के बारे में चिंता करना केंद्रीय नेतृत्व का काम है। विधानसभा चुनाव में भी उनका सक्रिय सहयोग लिया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तराखंड दौरे पर आए प्रदेश प्रभारी गौतम शुक्रवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से मुखातिब थे। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को हटाने के कारणों के बारे में पूछे गए प्रश्न को टालते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा का निरंतर विस्तार हो रहा है। फिर चाहे जम्मू-कश्मीर हो, राजस्थान अथवा केरल, सभी जगह भाजपा की स्थिति बहुत अच्छी है। पश्चिम बंगाल में भी भाजपा सरकार बनाने जा रही है। ऐसे में पार्टी को अनुभवी कैडर की जरूरत है। पार्टी कार्यकत्र्ता टूल की तरह हैं। जहां जरूरत होती है, उन्हें काम दिया जाता है। पूर्व मुख्यमंत्री रावत के बारे में भी केंद्रीय नेतृत्व चिंता कर रहा है।

    एक सवाल पर उन्होंने कहा कि हमने सांसद तीरथ सिंह रावत को मुख्यमंत्री बनाया है। रावत मुख्यमंत्री बने हैं तो हमने दो चुनावों की चुनौती स्वीकार की है। ये हमारी पावर भी है, कार्यकत्र्ता का दम और जनता का प्यार भी। उन्होंने कहा कि चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत के कार्यकाल की उपलब्धियां भी गिनाई जाएंगी। मौजूदा मुख्यमंत्री द्वारा पिछले सरकार के फैसलों को पलटने से संबंधित प्रश्न पर उन्होंने कहा कि भाजपा जड़ बुद्धि नहीं है। अच्छे के लिए अच्छा किया जाता है।

    मुख्यमंत्री के हाल में 20 बच्चों से संबंधित बयान के बारे में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री एक व्यक्ति भी हैं। पार्टी की लाइन यह है कि जनसंख्या नियंत्रण कानून आना चाहिए। सभी को जनसंख्या पर नियंत्रण करना चाहिए। एक अन्य प्रश्न पर उन्होंने कहा कि बीते रोज मंत्रियों के साथ बैठक में सल्ट सीट के उपचुनाव को लेकर चर्चा हुई। सल्ट से पार्टी प्रत्याशी के नाम का जल्द एलान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मत्रियों से यही कहा गया है कि वे अपनी परफार्मेंस बेहतर करें। वजह ये कि चुनावी वर्ष में जनअपेक्षाएं अधिक होती हैं। विपक्ष की ओर से राज्य में समय से पहले विधानसभा चुनाव की आशंका जताने पर उन्होंने कहा कि विपक्ष का धन्यवाद, जो हमारी चिंता करता है।

    गौतम ने कहा कि कुंभ में कोविड के नियमों का अनुपालन होना चाहिए। साथ ही जोड़ा कि सभी एक साल कोरोनाकाल में रहे हैं, लिहाजा प्रत्येक व्यक्ति सजग है। साथ ही कुंभ का अपना महत्व भी है। उन्होंने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक के कामकाज की सराहना भी की। ऋषिकेश में पोस्टर लगाने मामले में उन्होंने कहा कि यह संगठन का मामला है और प्रदेश अध्यक्ष इसका संज्ञान लेंगे। 

    यह भी पढ़ें- Uttarakhand Politics News: उक्रांद के सामने अस्तित्व बनाए रखने की चुनौती, पढ़िए पूरी खबर

    Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

    comedy show banner
    comedy show banner