विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरक सिंह रावत के बयान पर भाजपा ने रवींद्र जुगरान ने उठाए सवाल, कहा- 'पहले साफ करें कितने हैं बेटे-बेटियां'

Published: Sat, 19 Sep 2026 11:42 AM (IST)

भाजपा प्रवक्ता रवींद्र जुगरान ने कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत के उस बयान पर पलटवार किया है, जिसमें उन्होंने भाजपा ...और पढ़ें

कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत. File

कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत. File

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, देहरादून। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता रवींद्र जुगरान ने कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत के उस बयान पर पलटवार किया है, जिसमें उन्होंने भाजपा में शामिल हुए अपने परिवार के लोगों को डरपोक बताया था। जुगरान ने कहा कि हरक सिंह रावत को पहले सार्वजनिक रूप से स्पष्ट करना चाहिए कि वह अपने परिवार की परिभाषा किस आधार पर कर रहे हैं।

जुगरान ने कहा कि हरक सिंह रावत का कहना है कि उनके परिवार के जो लोग भाजपा में शामिल हुए हैं, वे सीबीआइ और ईडी से डरते हैं। ऐसे में उन्हें यह भी स्पष्ट करना चाहिए कि उनके परिवार में कितने पुत्र-पुत्रियां हैं और कानूनन उनके कितने उत्तराधिकारी व वारिस हैं।

 

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में ससुर-बहू की सियासी जंग: हरक ने कहा 'बहू को डराकर बनाया भाजपाई', अनुकृति बोलीं 'कांग्रेस के दबाव में पापा'

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि हरक सिंह रावत कई बार मंत्री और नेता प्रतिपक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं। ऐसे में उनके परिवार को लेकर सार्वजनिक जीवन में चल रही विभिन्न चर्चाओं और धारणाओं पर उन्हें स्वयं स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता के समक्ष यह जानकारी सार्वजनिक किया जाना आवश्यक है।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि हरक सिंह रावत को अपने बयान के संदर्भ में परिवार की स्पष्ट परिभाषा देनी चाहिए, ताकि यह भी साफ हो सके कि वह किन लोगों को अपना परिवार बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में रहने वाले नेताओं के बयानों पर राजनीतिक बहस स्वाभाविक है और इस मामले में भी तथ्यों के साथ स्थिति स्पष्ट होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें- भाजपा ने उत्तराखंड में बिछाई बिसात, बहू को आगे कर कांग्रेस के दिग्गज के सामने खड़ी की नई चुनौती